बिहपुर में उद्योग लगाने का होगा प्रयास : बीमा भारती
नारायणपुर के भोजूटोल में कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का अभिनंदन
नारायणपुर में मंत्री बीमा भारती का अभिनंदन करते कार्यकर्ता।
नारायणपुर | बिहपुर की जमीन गन्ना के लिए उपयुक्त नहीं है और यहां की खेती भी गन्ना आधारित नहीं है। इससे यहां तो ऐसा कुछ काम संभव नहीं है, लेकिन पूरे सूबे में जहां भी चीनी मिल बंद पड़ें हैं उन्हें चालू कराने का काम अंतिम चरण में है। उक्त बातें बिहार सरकार की गन्ना मंत्री बीमा भारती ने शनिवार को भोजू टोल में अपने अभिनंदन समारोह के दौरान कहीं। वे भोजू टोल के ही जदयू कार्यकर्ता मनीष कुमार के घर अभिनंदन समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बरसों से बंद पानी अब चालू होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में छोटे उद्योग लगाने का प्रयास किया जाएगा। जहां कहीं भी इस प्रकार के उद्योग के संभावना होगी मैं अपने स्तर से उस पर काम करने की पूरी कोशिश करूंगी। मौके पर छात्र जदयू के प्रखंड महासचिव छोटू गोस्वामी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।