मारपीट की घटना के 13 दिन बाद अाज खुलेगा इंजीनियरिंग काॅलेज
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) शुक्रवार काे 13 दिन के बाद खुलेगा। काॅलेज में 28 फरवरी की रात हुई मारपीट के बाद 29 फरवरी से 12 मार्च तक काॅलेज काे बंद कर दिया गया था। यहीं नहीं मारपीट के बाद काॅलेज में चल रहे टेक्निकल व कल्चरल फेस्ट टेक्नाेरिटी काे भी स्थगित कर दिया गया था। अब शुक्रवार काे काॅलेज खुल रहा है। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. मणिकांत मंडल ने कहा कि लड़ाई के मामले में डिस्पिलनरी कमेटी अपना काम कर रही है। छात्राें काे बुलाकर उनका पक्ष लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस केस नहीं किया गया है। गौर हो कि 28 फरवरी काे काॅलेज में छात्राें के दाे गुटाें के बीच मारपीट हुई थी। रात ढेड़ बजे हुई मारपीट में जख्मी छात्रों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया था।