आगामी चुनाव में नीतीश सरकार को सत्ता से बेदखल करें : आनंद कौशल
शाहकुंड के एमएस सुखसरोवर और सुल्तानगंज बीआरसी में धरने पर बैठे हड़ताली शिक्षकों को बिहार पंचायत, नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने संबोधित किया। 25 दिनों से जारी हड़ताल पर सरकार द्वारा संज्ञान नहीं लिये जाने, होली जैसे त्योहार में शिक्षकों के घर चूल्हा नहीं जलने से नाराज अध्यक्ष ने सीएम नीतीश को भ्रष्टाचारी, अहंकारी, तानाशाही का आरोप लगाते हुए चेताया कि मांगें नहीं माने जाने पर 13 मार्च से छात्रों के माता पिता से संपर्क अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों में आगामी विस चुनाव में अहंकारी सीएम को सत्ता से बेदखल करने की क्षमता है। हमारे साथ पांच लाख शिक्षकों का फौज खड़ा है। मौके पर परशुराम सिंह, सुप्रिया, विजय सिंह, अमरेंद्र कुमारनंदकिशोर सिंह, दिलीप कुमार, अंशुम अमन, पामिता कुमारी, संध्या कुमारी, आदि उपस्थित थे। वहीं सुल्तानगंज में आनंद कौशल ने कहा कि जब अत्याचार चरम पर पहुंचता है तो उसका नाश हो जाता है। मौके पर राजहंस राहुलम शशिकांत मंडल, मधुसूदन मंडल आदि मौजूद थे। वहीं कहलगांव में शिक्षकों विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों ने बीआरसी में धरना दिया।
शाहकुंड में हड़ताली शिक्षकों को संबोधित करते संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल।