पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी के विवाद में ग्रामीण अौर जमीन माफिया भिड़े गोलीबारी और पथराव, दो गाड़ियों को फूंक डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने होमगार्ड सेंटर में बने मकान में पार्टी कर रहे थे जमीन कारोबारी


हवाई अड्डा के पास धोबिया कोठी मोहल्ले में मंगलवार शाम पानी लेने के विवाद में जमीन माफिया अौर स्थानीय लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में पथराव अौर गोलीबारी हुई। गोली के छर्रे से एक ग्रामीण जख्मी हो गया। पुराने होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में होली की पार्टी मना रहे जमीन माफियाअों ने स्थानीय ग्रामीण को कैंपस से पानी लेने से मना किया, जिससे विवाद शुरू हाे गया। अाक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर िदया तो इसके जबाव में माफियाअों ने अपने लाइसेंसी हथियारों से सात राउंड गोली चलाई।

गोलाबारी से अाक्रोशित ग्रामीणों ने जमीन माफियाअों की दो चारपहिया वाहनो‌ं को फूंक दिया। घटना की जानकारी पाकर सबौर अौर तिलकामांझी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मुट्ठीभर पुलिसवाले ग्रामीणों को समझाने में नाकाम रहे। ग्रामीणों ने पुराने होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर को चारों अोर से घेर लिया, जिसके भीतर जमीन माफिया पार्टी मना कर रहे थे।

ग्रामीण सभी को बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। स्थिति तनावपूर्ण होते देख सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, विधि-व्यवस्था डीएसपी मो. नेसार अहमद शाह, सदर एसडीअो अाशीष नारायण, सबौर सीअो विक्रम भास्कर झा, लोदीपुर थानेदार लाल बहादुर, सबौर थानेदार अजय कुमार अजनबी, बरारी थानेदार नवनीश कुमार व जीरोमाइल थानेदार राजरतन मौके पर पहुंच गए। पुलिस लाइन से सीअाईएटी के जवानों को
बुलाया गया।

कैंसिल हो सकता है दोनों हथियारों का लाइसेंस

पुलिस ने मौके पर से दो लाइसेंसी हथियार जब्त किया है। एक हथियार तीनटंगा दियारा, रंगरा निवासी योगेंद्र मंडल का है, जबकि दूसरा चपरघट, गोपालपुर निवासी इंद्रजीत कुमार का है। गिरफ्तार योगेंद्र का कहना है कि उसने अात्मरक्षार्थ दो राउंड गाेली चलाई है। उधर, सूत्रों का कहना है कि हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया है, इस कारण दोनों हथियार का लाइसेंस कैंसिल हो सकता है।

धोबिया कोठी इलाके में गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किए गए अारोपी।

ये हुए गिरफ्तार

वीरेंद्र झा : नगरपाड़ा, बिहपुर

अजीत कुमार शर्मा : नवटोलिया चौका, जीरोमाइल

योगेंद्र मंडल : तीनटंगा दियारा, रंगरा

गुंजन कुमार : नगरपाड़ा, बिहपुर

पंकज पासवान : शिवपुरी कॉलोनी, तिलकामांझी

मेंही कुमार सिंह : नगरपाड़ा, बिहपुर

अादित्य राज : नगरपाड़ा, बिहपुर

अभिषेक कुमार : चपरघट, गोपालपुर

निरंजन कुमार सिंह : जबारीपुर तिलकामांझी

दुलारी कुमार : नगरपाड़ा, बिहपुर

सौरभ कुमार : नगरपाड़ा, बिहपुर

ये हैं फरार

ईश्वर यादव : शीतला स्थान, बरारी

राजू यादव : शीतला स्थान, बरारी

इंद्रजीत कुमार : चपरघट, गोपालपुर

रेलवे की जमीन पर बनाया जाने वाला रास्ता भी है हंगामे की वजह

पुराने होमगार्ड सेंटर में करीब 28 बीघा जमीन है, जिसकी कीमत अरब में है। पहले इसी जमीन पर होमगार्ड सेंटर चलता था। लेकिन मुकदमे में सरकार हार गई थी, जिसके बाद इस जमीन को माफियाअों ने खरीदा अौर अब इसकी प्लॉटिंग हो रही है। माफिया रेलवे की जमीन पर रास्ता बनाने की तैयारी में हैं। इसे लेकर जेसीबी से काम करवाया जा रहा था। लेकिन वहां रहे बाढ़ पीड़ितों ने रेलवे की जमीन पर रास्ता बनाने का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि बाढ़ पीड़ितों को लग रहा है कि जमीन माफिया उनकी झोपड़ी को हटा देंगे। हंगामा, पथराव के पीछे की असली वजह यही है।

14 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

जख्मी चमक लाल शर्मा ने सबौर थाने में 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसका कहना है िक होली को लेकर मटका फोड़ने का प्रोग्राम मोहल्ले में था, जिसमें पानी भरने के लिए बस्तीवाले हीरा देवी (पुराना होमगार्ड सेंटर) के कैंपस में बने पानी की टंकी के नल पर गए थे। मकान में रह रहे जमीन माफियाअों ने पानी लेने से बस्ती के लड़कों को मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों ने जमीन माफियाअों पर पथराव कर दिया, जिसके जबाव में जमीन माफिया मकान की छत से गोली चलाने लगे। इसी गोली का छर्रा मेरी पीठ में लग गया। उधर, दूसरे पक्ष से भी गाड़ियों को जलाने अौर पथराव के मामले में केस दर्ज कराया गया है, जिसमें बस्तीवालों को अारोपी बनाया गया है।

धोबिया कोठी इलाके में गोलीबारी से अाक्रोशित लोगों ने जमीन माफियाअों की गाड़ी में लगाई अाग।

पुराने होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में ग्रामीणों ने जमीन माफियाअों को बनाया बंधक

पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को हटाया अौर पुराने होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के भीतर बंधक बने हथियारों से लैस जमीन माफियाअों को सरेंडर करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस पोजिशन लेकर भीतर घुसी अौर वहां से 11 जमीन माफियाअों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो लाइसेंसी राइफल अौर बंदूक, 40 राउंड गोली व एक विंडोलिया जब्त किये। मौके से पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किये हैं। उधर, गोली से छर्रे से जख्मी ग्रामीण चामक लाल शर्मा (नीलकंठ नगर, तिलकामांझी) को पुलिस ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में
भर्ती कराया है।

गाड़ी में अाग लगाकर पथराव करते ग्रामीण।

स्थिति तनावपूर्ण होता देख सबौर और तिलकामांझी पुलिस मौके पर पहुंची, सीआईएटी के जवानों को भी मौके पर बुलाया गया

जमीन माफियाअों की जब्त हथियार।

क्षतिग्रस्त बाइकें।

जख्मी चमकलाल।

जमीन माफियाअों के कमरे की तलाशी लेती पुलिस।
खबरें और भी हैं...