पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले पति का घर छाेड़ा, अब साथ अाने काे अड़ी महिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीअारडीए परिसर स्थित महिला हेल्पलाइन में गुरुवार काे प्रशस्तडीह की एक महिला अपने पति के घर जाने के लिए तीन घंटे तक हंगामा करती रही। जबकि उसके पति ने उसे साथ ले जाने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि वह पति से गुस्सा हाेकर पिछले छह महीने से मायके में रह रही है। इस बीच पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। लेकिन अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। जबकि उसके पति ने अाराेप लगाया कि प्रेम-प्रसंग के मामले में प|ी उसे छाेड़ कर चली गई थी। काफी मनाने के बाद भी वापस नहीं अाई। उसने पंचायत में लिखकर भी दिया है कि वह ससुराल में नहीं रहेगी। लेकिन अब वह वापस अाना चाहती है। लेकिन महिला इस बात पर अडिग रही कि वह वापस ससुराल जाएगी। हेल्पलाइन प्रभारी बिंदु शर्मा ने दाेनाें पक्षाें काे सभी सबूत अाैर कागजात लेकर अगली तिथि में अाने का निर्देश दिया है। दाेनाें पक्ष की अाेर से रिश्तेदार भी दाेपहर एक बजे से शाम चार बजे तक महिला हेल्पलाइन में एक दूसरे पर इल्जाम लगाते रहे। कई राउंड में अलग-अलग काउंसलिंग करने के बाद वे सभी वहां से लाैट गए।

खबरें और भी हैं...