पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले मेयर ने तारीख की कैंसिल अब मांगा तीन साल का हिसाब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसाब मिलने पर ही बजट पास करेंगी मेयर पहले से ही बजट में हाे चुका है लेट

नगर निगम का पेश होने वाला बजट अभी पेच में फंसा हुआ है। पहले मेयर सीमा साहा ने सभी पार्षदों को सूचना देकर बजट जारी करने की बात कही। अब उन्होंने निगम प्रशासन से कहा है तीन साल में निगम में हुए खर्च का पूरा ब्योरा दें। इसके बाद ही बजट पास होगा। मेयर की इस मांग के बीच पूरा बजट अधर पर अटक गया है। इधर, निगम प्रशासन भी पशोपेश में है कि आखिर मेयर तीन साल में खर्च हुई राशि की जानकारी
क्यों मांग रही है?

दरअसल, फरवरी में पेश होने वाले बजट का खाका मार्च के पहले सप्ताह में तैयार होना था। उप-नगर आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने मार्च के पहले सप्ताह में बजट की पूरी तैयारी कर ली, लेकिन ऐन वक्त पर मेयर सीमा साहा ने बजट सत्र की बैठक ही रद्द कर दी। मेयर ने पहले तर्क दिया कि सभी पार्षदों को समय पर सूचना देकर बजट जारी किया जा सकता है। अब उन्होंने 2017-18, 2018-19 अाैर 2019-20 में खर्च राशि का ब्याेरा मांगा है।

खबरें और भी हैं...