आग से पांच घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान
आग से जले घर के मलबे में सामान तलाशते पीड़ित।
सुल्तानगंज | नगर परिषद के वार्ड 11 स्थित बायपास रोड किनारे बसे डोमासी मोहल्ले में मंगलवार की रात करीब दो बजे अचानक आग लगने से पांच मजदूरों के घर जल गए। सूचना पर थाना परिसर से पहुंची छोटी दमकल और आसपास के चापाकल से पानी से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक प्रमोद मल्लिक, रंजीत मल्लिक, अनिल मल्लिक, नीलम देवी व विशन मल्लिक के घर पूरी तरह जल चुके थे। इनके घर में रखे सारा सामान भी खाक हो गया। पीड़ितों ने बताया कि इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार स्वंय को भूमिहीन बताते हुए वर्षो पूर्व यहां घर बनाकर रहते हैं