पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिजल्ट के लिए अनशन पर बैठी छात्रा प्रभारी वीसी के अाश्वासन पर ताेड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीजी जूलाॅजी के पहले सेमेस्टर की छात्रा नीलम कुमारी शुक्रवार काे खराब रिजल्ट का अाराेप लगा विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन कैंपस में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गई। नीलम ने अंकाें के पुनर्याेग की मांग की है। सत्र 2018-20 की छात्रा ने अाराेप लगाया है कि उसे जानबूझकर फेल किया गया है। उसने बताया कि उसकी काॅपी में 32 अंक रहते हुए उसे 30 अंक देकर फेल दिखाया गया है।

वह इसे सुधरवाने के लिए लगातार विश्वविद्यालय का चक्कर लगाकर थक गई है। इसलिए अनिश्चितकालीन अनशन का निर्णय करना पड़ा। छात्रा ने प्रभारी कुलपति काे अावेदन देकर कहा कि उसे न्याय नहीं मिला अाैर अनशन से काेई हानि हाेती है ताे इसके लिए विभाग की शिक्षक, हेड, परीक्षा नियंत्रक अाैर प्रतिकुलपति जिम्मेदार हाेंगे। हालांकि प्रभारी कुलपति प्राे. एके राय छात्रा से मिले अाैर अाश्वासन दिया कि अगर उसके रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है ताे इसे ठीक किया जाएगा। उनके अाश्वासन पर छात्रा ने फिलहाल अनशन ताेड़ दिया है।

रिजल्ट के लिए अनशन पर बैठी छात्रा नीलम।
खबरें और भी हैं...