पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गलत सीट पर बैठने पर चार परीक्षार्थी निष्कासित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिपाही भर्ती की परीक्षा में रविवार काे चार छात्राें काे गलत सीट पर बैठने के कारण परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। अानंदराम ढांढनियां परीक्षा केंद्र पर दाेनाें पालियाें में एक-एक अाैर बाेल्डविन चाइल्ड स्कूल केंद्र पर दूसरी पाली में दाे परीक्षार्थी गलत सीट पर बैठ गए, जिसकी वजह से उन्हें परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। शहर में 20 केन्द्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली में 8001 अभ्यर्थियाें ने परीक्षा दी व 1069 ने परीक्षा छाेड़ दी। दूसरी पाली में 8014 अभ्यर्थी शामिल हुए व 1057 अनुपस्थित रहे। सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियाें की वीडियाेग्राीफ की गई। प्रथम पाली में 10 से 12 बजे व दूसरी पाली दो से चार बजे तक हुई। परीक्षा शुरू हाेने से पहले ही अांशर शीट वायरल हाेने की अफवाह भी उड़ी। कुछ परीक्षार्थियाें ने बताया कि इससे सात से अाठ सवाल मिल गए। परीक्षा में गणित अाैर सामान्य अध्ययन के सवालाें ने परीक्षार्थियाें काे परेशान किया। जिला स्कूल से परीक्षा देकर निकले अभिमन्यु कुमार व अाशीष शरण ने कहा कि गणित के सवाल काफी उलझे हुए थे।

इन केन्द्रों पर हुई परीक्षा : टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल, टीएनबी कॉलेज, गवर्मेंट गर्ल्स हाई स्कूल, जिला स्कूल, मोक्षदा स्कूल, सीसी बालिका स्कूल, बाेल्डवीन चाइल्ड स्कूल नाथनगर, मारवाड़ी कॉलेज, उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल आसानंदपुर, इंटर मुस्लिम स्कूल, द रैनबो इंटरनेशनल स्कूल दाउदबाट, मिरजानहाट उवि., एसएम गर्ल्स हाईस्कूल मिरजानाट, झुनझुनवाला आदर्श बालिका, शारदा झुनझुनवाला महिला कॉलेज, आनंदराम ढांढानिया सरस्वती विद्या मंदिर, इंटर लेवल मारवाड़ी पाठशाला, श्याम सुन्दर विद्या निकेतन, नवस्थापित जिला स्कूल और उवि. सबौर।

परीक्षार्थियाें की भीड़ से ट्रेनाें में पैर रखने तक की जगह नहीं, यात्रियों को दिक्कत

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार भागलपुर स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क से लेकर प्लेटफॉर्म तक परीक्षार्थियों की एक जैसी भीड़ रही। इसको लेकर घंटों अफरातफरी की स्थिति बनी रही। किसी भी ट्रेन के आते ही उस पर सवार होने की ऐसी होड़ लग जाती थी कि वास्तविक यात्री दूर ही खड़े रह जाते थे। एक तो पहले किऊल में एनआइ वर्क को लेकर ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त है। वहीं परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेन नहीं चलाने से जबरदस्त भीड़ रही। भागलपुर स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ जनसेवा एक्सप्रेस में रही। पैसेंजर ट्रेन में तो पैर रखने तक की जगह नहीं थी। यात्रियों को लाइन में लगकर ट्रेन में सवार होना पड़ा। भीड़ के कारण महिला यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतें अाई। विभिन्न ट्रेन के एसी, स्लीपर व जनरल सहित इंजन तक पर परीक्षार्थी सवार हो गये एवं शोर मचाना शुरु कर दिया। रेल पुलिस एवं आरपीएफ के अधिकारी व जवान उन्हें समझाने बुझाने में लगे हुए थे।

भर्ती परीक्षा में देने के लिए केंद्र के गेट पर खड़े परीक्षार्थी।

खबरें और भी हैं...