अपना रिश्तेदार बताकर अधीक्षक से फ्री करवा 6 हजार में बेचा खून, सस्पेंड
मायागंज अस्पताल के मेडिसीन विभाग के फाेर्थ ग्रेड कर्मचारी याेगेश्वर काे खून दिलाने के बदले मरीज से छह हजार रुपए लेने के अाराेप में सस्पेंड किया गया है। अधीक्षक डाॅ. अारसी मंडल से परिजनाें ने शिकायत की थी। इस पर हुई जांच में मामला सच पाया गया। इस पर अधीक्षक ने कार्रवाई की और सस्पेंड कर दिया। हालांकि कर्मचारी ने मरीज को रुपए वापस कर दिए और माफी मांग ली।
बताते हैं, मेडिसी विभाग के एक मरीज काे डाॅक्टर ने खून चढ़ाने को कहा था। इस पर डाॅक्टर का लिखा पर्चा लेकर कर्मचारी अधीक्षक के पास गया और अपने रिश्तेदार का हवाला देकर खून फ्री करवा लिया। फिर उसने मरीज काे 6 हजार खून बेच दिया। मालूम हो कि खून की दलाली राेकने के लिए अब कर्मियाें काे ही खून का पर्चा अाैर बीएचटी लेकर अधीक्षक के पास जाना पड़ता है। अब कर्मचारी ही इसमें सेंध लगा दी।