एक अप्रैल से अाउटसाेर्स से होगी शहर की सफाई पर निगम की तैयारी ही अधूरी
शहर में एक अप्रैल से आउटसोर्स एजेंसी से सफाई होगी। निगम ने इसका टेंडर जारी किया है। 15 मार्च काे फाॅर्म डाउनलाेड हाेगा। फिर सप्ताह भर में तकनीकी और फाइनांशियल बिड खुलेगा। लेकिन धीमी रफ्तार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, लाेकायुक्त ने जनवरी में ही जारी आदेश में एक फरवरी से अाउटसाेर्स एजेंसी के तहत सफाई काे कहा था। इसका पालन न होने पर दैनिक मजदूरी पर काम करने पर होने वाला खर्च नगर आयुक्त के वेतन से कटौती करने के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग ने तैयारी के लिए दो माह का समय मांगा। फिर भी लेटलतीफी जारी है। जानकाराें की माने ताे एजेंसी तय होने के लिए लंबी प्रक्रिया हैै। एजेंसी निगम के संसाधनों को हैंडओवर लेगी। पहले से काम कर रहे मजदूराें काे भी काम पर रखा जाएगा। इसमें देरी होगी।