पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार की ठोकर से बच्ची घायल, मायागंज रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारायणपुर| भवानीपुर चौक के पास एनएच-31 पर रविवार की शाम नवगछिया की ओर से आ रही कार ने नारायणपुर निवासी सोनू यादव की 7 वर्षीय पुत्री परी कुमारी को ठोकर मार दी। इस घटना में बच्ची घायल हो गई, जिसे लोग तत्काल एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने के लिए ले गए। वहां से डाॅक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने गश्ती दल को भेजा। पुलिस ने ठोकर मारने वाले कार को पकड़ लिया। कार चालक नवगछिया से लखमिनियां बेगूसराय जा रहा था। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने कार को कब्जे में रखा है। घायल बच्ची अपनी दादी के साथ मधुरापुर बाजार से घर जा रही थी।
खबरें और भी हैं...