महारुद्र यज्ञ को लेकर शाहकुंड में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
प्रखंड में चारों ओर भक्ति का महौल कायम हो गया है। एक ओर सजौर, नारायणपुर महादेव स्थान में शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ को लेकर, तो दूसरी ओर शाहकुंड के माणिकपुर में भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। वहीं शुक्रवार को शीतला महारानी स्थान भूलनी चाड़ाबड़गांव में 9 दिवसीय महाशिवपुराण कथा के आयोजन को लेकर चौतरफा भक्ति की बयार बह रही है। नारायणपुर में आकर्षक झांकियों के साथ महिलाएं मरचिरमा, महारथचक, मोहनपुर तांती टोला, तेतरिया गांवों का परिभ्रमण कर कलश को यज्ञ स्थल के गर्भ गृह में स्थापित किया गया। आयोजकों द्वारा यज्ञ में आचार्य ओमप्रकाश, हीरामणि देवी, दिवाकर दूबे का कथा वाचन, भजन, मेला, हवन, मौत का कुंआ, ब्रेक डांस आदि की व्यवस्थाएं की है।म ाणिकपुर दुर्गा स्थान, चौक आदि का परिभ्रमण किया गया। कथावाचन ब्रजेश कृष्ण महाराज द्वारा किया जायेगा।
गोराडीह में भी राम कथा को लेकर निकाली शोभायात्रा
गोराडीह| जीताडीह में सात दिवसीय रामकथा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूरे पंचायत में भ्रमण करते हुए कथास्थल तक पहुंची। राम कथा वृंदावन से आए नारायण दर्शन महाराज सुनाएंगे। साथ ही कथा के दौरान मनमोहक झांकी भी निकाली जाएगी। गुरुवार को कथावाचक ने 70 ग्रामीणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अजीत कुमार, नागेश्वर मंडल, विमल मंडल, मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
सनोखर में भागवत कथा शुरू
सन्हौला|सनोखर के नारायणवटी गांव में भागवत कथा को लेकर गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं व युवतियां अपने माथे पर कलश लेकर कथास्थल निकलीं और भैरव स्थान से कलश में गंगाजल भरकर पुन: कथास्थल पहुंची। जहां पंडितों कलश स्थापित कराया। शाम में कथा का शुभारंभ हुआ।
नारायणेश्वर नाथ महादेव शिवसरोवर तट नारायणपुर में यज्ञ का होगा आयोजन
गोराडीह में राम कथा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
शाहकुंड में निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।