हजरत अंजान शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स 21 काे
हजरत अंजान शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक 21 मार्च काे हबीबपुर में हाेगा। कार्यक्रम काे लेकर तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध उलेमा-ए-कराम व शाेरा-ए-कराम शिरकत करेंगे। मगरीब की नमाज के बाद मजार-ए-शरीफ पर चादरपाेशी हाेगी। इशा की नमाज के बाद तकरीर व नातिया कार्यक्रम पेश किया जाएगा। रात 12: 35 बजे से समामहफिल का अायाेजन होगा। कार्यक्रम में सैयद बेलाल अशरफ, सैयद अदनान अशरफ, शहबाज अालम मखदुमी, कारी गुफरान हनीफ, अारीफ सिद्दीकी, असफाक मंजर, संदल जलालपुरी, जसीम वारसी, रफीक अालम खाकी अादि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम माेहम्मद रेहान वारसी की सरपरस्ती में हाेगा। उर्स-ए-पाक का अायाेजन नाैजवान तहफुज मिल्लत इस्लामिया हजरत अंजान शाह रहमतुल्लाह अलैह, हबीबपुर के द्वारा किया जाएगा।