सदर अस्पताल में 70 महिला पुलिसकर्मी की हुई स्वास्थ्य जांच, 14 में सर्विक्स कैंसर के लक्षण
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के माैके पर सदर अस्पताल में ब्रेस्ट व बच्चेदानी के कैंसर जांच शिविर का अायाेजन हुअा। इस दाैरान 70 महिला जवानाें की जांच हुई, इसमें 14 के बच्चेदानी कैंसर के लिए सैंपल जांच में भेजे गए हैं। सप्ताह भर के अंदर रिपाेर्ट अाने पर तय हाेगा कि कैंसर है या नहीं। इस मौके पर सिटी एसपी सुशांत कुमार सराेज ने कहा कि हमारे महिला जवानाें के लिए ही कैंप लगाया गया है। बावजूद उनकी संख्या कम है। इससे अाप समझ सकते हैं कि पुलिस पर कितना दबाव है कि वह अपने बीमारियाें काे लेकर भी जांच के लिए समय नहीं निकाल पाती है। अामताैर पर पुलिस वाले साइलेंटली कई बीमारियाें के शिकार हाे जाते हैं पर उन्हें पता ही नहीं चलता है। जवान सेहत के प्रति केयरलेस रहते हैं पर यह अच्छी बात नहीं है। इसलिए जितनी महिला जवान हैं वह अपने परिवार के सदस्याें काे भी बुला कर जांच करवाएं अाैर समय रहते सचेत हाे जाएं। इसके बाद महिला जवानाें के लिए गाड़ी भेजी गई, इसके बाद एक-एक कर उन्हें बुला कर जांच करायी गयी।
जवानाें काे सेहत के प्रति जागरूक करने की जरूरत : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे यहां जांच के लिए एक दर्जन से ज्यादा डाॅक्टर अाई हैं पर जवान का पता नहीं है, इसके लिए लाेगाें के साथ जवानाें काे भी सेहत के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। बाॅग्सी के अध्यक्ष डाॅ. अंजु तुरियार ने बताया कि 40 से ज्यादा उम्र की 14 महिला जवानाें के सर्विक्स कैंसर की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सचिव डाॅ. प्रभाती केशरी ने बताया कि समय रहते अगर जांच करा लिया जाए ताे बीमारी का पता चल जाएगा अाैर उसका इलाज संभव है। मौके पर डाॅ. अर्चना झा, डाॅ. राेमा यादव, डाॅ. प्रतिभा सिंह, डाॅ. वसुंधरा लाल, डाॅ. अनुपमा सहाय, डाॅ. अल्पना मित्रा, डाॅ. संगीता मेहता, डाॅ. लीना नायर, हेल्थ मैनेजर जावेद मंजूर करीमी आदि मौजूद थे।
महिला पुलिसकर्मियों की जांच करते हुए डॉ. केशरी व अन्य।