मायागंज और सदर अस्पताल पहुंचे हेल्थ डायरेक्टर, बोले-सभी लगाएं मास्क
काेराेना वायरस से बचाव की तैयारियों की जांच के लिए शनिवार काे मेडिकल काॅलेज अस्पताल के स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. तपेश्वर प्रसाद भागलपुर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में लगे 10 बेड का जायजा लिया।
अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल से इससे इतर की तैयारियों पर सवाल भी किए। उन्हें बताया गया कि काेराेना के लिए अलग से नाेडल पदाधिकारी अाैर डॉक्टरों व पारा मेडिकल स्टाफ की टीम बनाई है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी अतिरिक्त वार्ड बनेगा। सदर अस्पताल में भी 10 बेड का अाइसाेलेशन वार्ड घाेषित किया है। अधीक्षक ने बताया कि सदर व मेडिकल कॉलेज मिलाकर 20 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि मास्क लगाकर ही डॉक्टर व कर्मचारी काम करें। दोनों अस्पतालों को यूनिवर्सल प्रोटेक्शन किट, एम-95 मास्क, इन्फ्रारेड थर्मामीटर की उपलब्धता की भी जानकारी ली।
दो-तीन दिनों में उपलब्ध होगा स्कैनर
स्वास्थ्य निदेशक अस्पताल अधीक्षक को स्कैनर खरीदने का निर्देश दिया। इसपर अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन इसकी खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। दो-तीन दिनों में यह भागलपुर में उपलब्ध हो जाएगा। निदेशक प्रमुख ने मेडिसीन विभाग में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत सिन्हा, अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल, नोडल पदाधिकारी डॉ. हेमशंकर शर्मा, डॉ. मृत्युंजय चौधरी, डॉ. एमएम झा, डॉ. विनय के साथ बैठक की।
तैयारी
तैयारियों की समीक्षा करते हेल्थ डायरेक्टर, अस्पताल अधीक्षक व अन्य।