कहलगांव में कल सुबह नहीं चलेंगे भारी वाहन
कहलगांव| शहर में 14 मार्च से होने वाले तीन दिवसीय अखिल भारतीय संतमत सत्संग को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसे लेकर एसडीओ सुजय कुमार सिंह ने विभिन्न विभाग के अफसरों व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। एसडीओ ने कहा कि शनिवार को शहर में सुबह 6 से 10 बजे तक भारी वाहनों का अवागमन बंद रहेगा।