पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह के साथ होली के गीतों पर खूब जमाया रंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरक्षा को लेकर हर चौक-चौराहे पर मुस्तैद रहे पुलिस के जवान

आपसी सद्भाव कायम रखने एवं गले लगा भाईचारे का संदेश देती रंगोंत्सव का त्योहार होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई। ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल कायम रहा। सोमवार की देर शाम होलिका दहन के बाद से ही मंगलवार की अहले सुबह से रंग व अबीर का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ वह देररात तक तक जारी रहा। हालांकि कुछेक इलाकों में रविवार की रात होलिका दहन किए जाने से सोमवार को ही होली मनाई गई।लेकिन ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को होली मनाई गई। इस दौरान शहर में रंग व गुलाल से लोग सराबोर दिखे।

सुल्तानगंज थाना परिसर में बीडीओ प्रभात रंजन, थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति सदस्यों ने होली मिलन समारोह आयोजित कर एक-दूसरे के साथ गुलाल लगाए। होली के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रखंड के सभी तीन सुल्तानगंज, अकबरनगर व बाथ थाने की पुलिस इस त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संबंधित थाना क्षेत्र अंतर्गत तत्पर दिखी। चारों तरफ खुशनुमा माहौल था। त्योहार को लेकर बच्चों व नवयुवकों में तो उत्साह था ही बूढ़े लोग भी खासे उत्साहित थे। उनपर भी फगुनहट इस कदर सवार था कि वे भी रंग में गोता लगाते हुए इस पर्व का लुत्फ उठाए। बुजुर्गों ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ढोल मृदंग, झाल के साथ फगुआ गाने गाकर देररात तक लोगों को खुब झूमाया। वहीं नवगछिया और कहलगांव में भी होली का त्योहार लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। होली के मौके पर लोगो ने अपने अपने घरों में विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बंटी। इसके अलावा पीरपैंती, अकबरनगर, घोघा, सन्हौला सहित अन्य प्रखंडों में भी होली मनाई गई।

शाहकुंड में पारंपरिक फाग गीतों पर उड़े रंग व गुलाल

शाहकुंड। प्रखंड में दो दिनों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक ओर बाजारों में डीजे के धुनों पर तो दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक होली के गीतों पर लोगों ने जमकर रंग, अबीर की होली खेली। रंग बिरंगे पकवानों के खाने पिलाने के साथ एक दूसरे को बधाई दी। गांवों में सुबह धूल खेल के बाद टोली बनाकर रगों के बौछार के साथ युवाओं ने जमकर धमाल मचाया।

ख्ररीक में डीजे की धुन पर थिरके युवा

खरीक|मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल में रंगो व उमंगो का त्योहार होली संपन्न हुआ।युवाओं ने एक-दुसरे को रंग-गुलाल लगाकर जमकर आनंद का लुप्त उठाऐ।वहीं प्रखंड के विभिन्न गाँवो में होली व देश भक्ति गीतों पर युवा थिरकते दिखे।एवं देश भक्ति गीत के माध्यम से देश की अखंडता का संदेश दिए।वहीं इससे पूर्व प्रखंड के मिरजाफरी, उस्मानपुर,खरीक बाजार,भवनपुरा,खैरपुर, राघोपुर आदि गाँवो में सोमवार की देर रात होलिका दहन किया गया।जबकि प्रखंड के एकमात्र गाँव तेलघी में सोमवार को ही होली मनाया गया।विधि-व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर एन एस चौहान,एस आई सतीश चंद्र सिंह,एस एन मिश्रा दलबल के साथ इलाके में देर रात तक भ्रमण करते रहे।एसपी निधि रानी भी इलाके का भ्रमण कर पुलिस अफसरों की मानिटिरिंग करती दिखी।

सुल्तानगंज के नयागांव में होली गीत गाते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...