हमारे अस्पताल कितने सक्षम, परखेंगे, सरकार को देंगे रिपोर्ट
काेराेना काे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी अफसराें काे अलर्ट पर रखा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के निर्देश पर प्रधान सचिव ने मेडिकल काॅलेज अस्पतालाें में काेराेना से बचाव की तैयारी पर ग्राउंड रियलिटी चेक करने के लिए टीम बनाई है। जेएलएनएमसीएच के लिए निदेशक प्रमुख डाॅ. तपेश्वर प्रसाद काे विजिट करने की जिम्मेदारी मिली है। वे अस्पताल में उपलब्ध सुविधाअाें का जायजा लेकर सरकार काे रिपाेर्ट करेंगे।
निदेशक प्रमुख ने बताया कि विजिट की संभावित तिथि 16 मार्च है। अधीक्षक डाॅ. अारसी मंडल ने बताया कि यहां तय गाइडलाइन के अनुसार काम हो रहा है। अब तक एक भी पाॅजिटिव मरीज यहां नहीं आया। छह मरीजाें की जांच हुई थी। सभी रिपोर्ट निगेटिव रही। बता दें कि सरकार ने सभी मेडिकल काॅलेज अस्पतालाें में 10-20 बेड अाैर सदर अस्पताल में पांच बेड का अाइसाेलेशन वार्ड तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके तहत जेएलएनएमसीएच में 10 बेड का अाइसाेलेशन वार्ड बना हुअा है, सदर अस्पताल में इसकी तैयारी अभी नहीं है। यहां नशामुक्ति केंद्र काे ही अाइसाेलेशन वार्ड बनाने की तैयारी है। इधर, अबूधाबी से हाल ही में लाैटे एक दंपत्ति की साेमवार काे जांच के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम काे उनसे संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी निगरानी की जा रही है।
राेकथाम के लिए टास्क फाेर्स गठित
भागलपुर | काेराेना की राेकथाम को जिला समन्वय समिति व टास्क फाेर्स की बैठक शुक्रवार शाम डीएम कार्यालय में हाेगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर बैठक होगी। इसके लिए टास्क फाेर्स बनाया गया है। इसके सदस्य एसएसपी, नवगछिया एसपी, डीडीसी, नगर अायुक्त, डीपीआरओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीओ अाईसीडीएस, सिविल सर्जन के अलावा विशेष अामंत्रित सदस्य मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य अाैर अधीक्षक हाेंगे।
टीएमबीयू के शिक्षकों ने हाजिरी अाैर ड्यूटी से मांगी छूट
तैयारी
एक्शन
मांग
भागलपुर | टीएमबीयू के शिक्षक अाैर कर्मचारी काेराेना वायरस की वजह से बायाेमिट्रिक हाजिरी अाैर 18 मार्च काे हाेने वाले पंचायत चुनाव की ड्यूटी से छूट की मांग कर रहे हैं। जिले में सबसे पहले बीएयू ने काेराेना वायरस काे कारण बता अपने कर्मियों के बायाेमिट्रिक हाजिरी बनाने पर फिलहाल राेक लगा दी है। दूसरी तरफ बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के बाद अब पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय ने भी बायाेमिट्रिक हाजिरी पर अगले अादेश तक राेक लगा दी है। एेसे में टीएमबीयू के शिक्षक यहां भी इस तरह की राेक लगाने की मांग कर रहे हैं। भुस्टा के अध्यक्ष डाॅ. डीएन राय ने राेक लगाने की जरूरत बताई है। उधर, टीएनबी काॅलेज के कुछ वैसे कर्मचारी जिन्हें पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगाया गया है, वे भी ड्यूटी से छूट देने या फिलहाल चुनाव स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। डिमांस्ट्रेटर संघ के वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में कर्मी बड़ी संख्या में एक जगह जुटेंगे।