भक्ति में भक्त एक कदम चलता है तो भगवान चार कदम बढ़कर दूर करते हैं कष्ट : धर्मेश महाराज
प्रखंड के दयालपुर गांव में भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिन कथा वाचक धर्मेश महाराज ने भागवत के महत्व को समझाया। कहा कलयुग में भागवत कथा सुनने से ही मनुष्य के जीवन उद्धार हो जाता है। भक्त को संसारिक सुख के साथ-साथ आलौकिक सुख की प्राप्त हो जाता है। भक्त का जीवन बगैर भक्ति नीरस है। भक्ति से ही समाज में समरसता संभव है। काम, क्रोध, लोभ, मोह रूपी मानव के शत्रु भी कथा के प्रभाव से समाप्त हो जाते हैं। भक्ति के लिए भक्त का मन साफ होना चाहिए, तभी वह भगवान के रहस्य को समझ पाएगा और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा। भक्त यदि भक्ति में एक कदम बढ़ाता है, तो भगवान चार कदम आगे बढ़कर भक्तों के कष्ट को हर लेते हैं। भजन के माध्यम से भागवान की लीलाओं का वर्णन किया। इस भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के संचालन में दर्जनों ग्रामीण जुटे हैं। इस मौके अजय सिंह, ललित सिंह, सत्यप्रकाश, सदानंद सिंह विजय झा, रामसेवक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।