पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोई डायन कहकर सताए तो थाने को फोन कीजिए, उस पर होगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी डीएसपी ने मीराचक में महिलाओं को उनके अधिकारों की दी जानकारी

भागलपुर पुलिस द्वारा गोद लिये गए मीराचक में सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने महिला अधिकारियों से संबंधित कानून की जानकारी दी। डीएसपी ने कहा कि अगर कोई डायन कह सताए, मारपीट करे तो तुरंत थाने को फोन कीजिए। डायन का अारोप लगाना गलत है अौर इससे संबंधित कानून भी बने हैं। लेकिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं इसकी जानकारी नहीं है। डायन कहकर प्रताड़ित करने वालों पर कार्रवाई का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी को एक समान समझे। लड़कियों की 18 साल उम्र होने पर ही शादी कराए। अगर नाबालिग की कहीं शादी होती है तो पुलिस को जरूर सूचना दे। दहेज न ले अौर न ही दे। दोनों कानूनन अपराध है। इस मौके पर विधि-व्यवस्था इंस्पेक्टर कुणाल अानंद चक्रवर्ती ने भी महिला अधिकारों से संबंधित कानून की जानकारी ग्रामीण महिलाअों को दी।

महिला दिवस के मौके पर मीराचक गांव में महिला अधिकारों के बारे में ग्रामीण महिलाअों को जानकारी देते सिटी डीएसपी राजवंश सिंह।
खबरें और भी हैं...