रेलवे अविलंब बनवाए सड़क नहीं तो शुरू होगा आन्दोलन
सर्वदलीय समिति की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी व सदस्य।
कहलगांव| सर्वदलीय समिति के सदस्यों की बैठक स्थानीय गांगुली पार्क में अध्यक्ष प्रवीण कुमार राणा की अध्यक्षता में हुई। सदस्यों ने सबकी राय से यह निर्णय लिया कि रेल उल्टापुल के पास रेलवे द्वारा अधूरी सड़क का निर्माण रेलवे अविलंब कराए नहीं, तो आन्दोलन किया जाएगा। इसके अलावा जाम को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल एसडीओ सुजय कुमार सिंह से मुलाकात कर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की जाएगी। 11 मार्च को गांगुली पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बैठक में रामकुमार पाठक, संजीव कुमार, नीतिन कुमार, पवन कुमार भारती, सुरेन्द्र कुमार सिंह, पंकज गुप्ता, मो. समसाद, प्यारे लाल, विनोद चौबे, राजकिशोर मंडल मौजूद रहे।