आप अच्छा कर्म करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा
प्रवचन देते स्वामी सत्यानंद महाराज व अन्य।
नारायणपुर| पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में दो दिवसीय सत्संग के अंतिम दिन रविवार को हरिद्वार से आए स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि यदि आप अच्छा कर्म करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा। आप अच्छे कर्म करेंगे, तो उसके भागी आप ही होंगे। नहीं करेंगे तो उसके भी भागी आप ही होंगे, कोई दूसरा नहीं। इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म करने चाहिए। इस दाैरान हरिद्वार, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा सहित कई अन्य जगहों के संतों ने अपना-अपना विचार रखा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखिया नरेंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने बताया कि दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन था। सुरक्षा व्यवस्था में भवानीपुर पुलिस मुस्तैद रही। सत्संग में नारायणपुर, आशाटोल, पहाड़पुर, रायपुर, मनोहरपुर, भोजूटोल, नगरपारा, मधुरापुर, शाहपुर चौहद्दी, नवटोलिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया सहित अन्य जगहों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे थे।