पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिवंगत डॉ. आरके अग्रवाल को आईएमए सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर | शहर के वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके अग्रवाल के निधन पर शनिवार को आईएमए हॉल में सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. सीएम उपाध्याय ने सदस्यों को बताया कि आज कोलकाता में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को उनकी फैमिली भागलपुर आएगी और सारा कार्यक्रम भागलपुर में ही होगा। उन्होंने बताया कि डॉ. अग्रवाल के दो लड़के संजय व मिट्‌टू अमेरिका में इंजीनियर हैं। जो कोरोना वायरस को लेेकर वीजा नहीं मिलने की वजह से नहीं आ सके। उनकी बेटी रश्मि के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर डॉ. सीपी शर्मा, डॉ. दीपक घोष ने कहा कि डॉ. अग्रवाल उनके बैचमेट थे। दो माह से डॉ. अग्रवाल की याददाश्त चली गई थी। डॉ. एसडी गुप्ता, डॉ. एससी झा, डॉ. मणिभूषण, डॉ. केके सिन्हा के अलावा सचिव डॉ. बीके बादल, डॉ. एसडी गुप्ता, डॉ. एके भगत, डॉ. सुरेश प्रसाद, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. राजीव सिन्हा, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. सीपी शर्मा, डॉ. आरपी जायसवाल ने भी श्रद्धांजलि दी।
खबरें और भी हैं...