खुद को गोली मारने वाले सिपाही की हालत में सुधार
भागलपुर| वीडियाे काॅल करते हुए पुलिस लाइन में खुद को गोली मारने में जख्मी हुए सिपाही प्रदीप हेंब्रम की हालत में सुधार हो रहा है। पटना में उसका इलाज चल रहा है। गोली उसके सीने के आरपार हो गई थी। उसे मायागंज अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। ज़ख्मी सिपाही मूल रूप से दुमका का
रहने वाला है।