कबीरपुर में दाे पक्षाें मेंमारपीट, केस दर्ज
ललमटिया के कबीरपुर इलाके में अापसी विवाद काे लेकर गुरुवार की रात दाे पक्षाें में मारपीट हाे गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने दाेनाें पक्षाें काे समझा-बुझाकर शांत कराया। एक पक्ष से माे. महबूब ने मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस काे बताया िक मंगलवार की शाम उसकी प|ी बीबी सुल्ताना घर के दरवाजे पर बर्तन धाे रही थी। तभी पड़ाेस की बीबी खुर्शीदा, उसका पति माे. शाहजहां व बेटे माे. अल्ताफ, माे. राजा अाैर माे. नजमी गाली देने लगे। विराेध करने पर अाराेपियाें ने मारपीट की। वह बचाने अाए ताे उसे भी पीटा। ललमटिया थानाप्रभारी अाेमप्रकाश यादव ने बताया िक मामले की जांच की जा रही है।