पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आस्था में हिलोरें लेते आज राम जन्मभूमि, वैष्णो देवी और हरिद्वार के लिए रवाना होंगे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर स्टेशन से चलेगी आस्था सर्किट भारत दर्शन ट्रेन, 12 बोगी सभी स्लीपर, 20 मार्च को लौटेगी

आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन गुरुवार को चलेगी। आईआरसीटीसी की यह ट्रेन सुबह 9 बजे भागलपुर स्टेशन से खुलेगी। किऊल में चल रहे आरआरआई वर्क के चलते इसके रूट में परिवर्तन किया गया है। 20 मार्च को यह ट्रेन भागलपुर वापस लौटेगी। पहले यह ट्रेन रामपुरहाट से गुरुवार को 10.45 बजे खुलने वाली थी। यह शाम 5 बजे भागलपुर पहुंचती। रेल अफसराें ने बताया कि अब यह ट्रेन किऊल होकर नहीं जाएगी। गुरुवार को भागलपुर से खुलने के बाद साहिबगंज, रामपुरहाट, आसनसोल, होते हुए हरिद्वार जाएगी। ट्रेन हरिद्वार, ऋषिकेश, वैष्णो देवी, अमृतसर, बाघा बॉर्डर और अयोध्या होते हुए भागलपुर लौटेगी। इस ट्रेन में सभी 12 कोच स्लीपर हैं। बर्थ की बुकिंग हो चुकी है। रूट में आई तब्दीली की जानकारी यात्रियों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी गई है। यह ट्रेन उत्तर भारत के तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराएगा। श्रद्धालु इस ट्रेन से रामजन्म भूमि, हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णो देवी, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर का दर्शन करेंगे। वे बाघा बॉर्डर भी जाएंगे।

नौ दिनों का सफर 8585 रुपए में

इस ट्रेन से नौ दिनों का सफर होगा। एक यात्री को उक्त तीर्थस्थलों को घूमने में महज 8585 रुपए का ही खर्च करना पड़ा है। इसमें यात्रियों के लिए 4 लाख का इंश्योरेंस भी शामिल है। साथ ही उन्हें इसी राशि में किराया, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन समेत ठहरने और बस की व्यवस्था भी मिलेगी। आईआरसीटीसी पूर्वी क्षेत्र के वरीय पर्यवेक्षक मनीष कुमार और दीपांकर मन्ना ने बताया, पूर्व बिहार के लोगों को इस ट्रेन से जोड़ने की कोशिश की है।

कल से 16 तक रद्द रहेगी साहेबगंज-भागलपुर पैसेंजर

भागलपुर | भागलपुर-साहेबगंज रूट के विक्रमशिला स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग काे लेकर हाेने वाले नन-इंटरलाॅकिंग वर्क के कारण साहेबगंज से भागलपुर अाने जाने वाली ट्रेन 13 मार्च से 16 मार्च तक कैंसिल रहेगी। पूर्व रेलवे नेे इसकी अधिसूचना जारी की है। उक्त चार दिनों तक विभिन्न समयाें में इस रूट में ट्रैफिक ब्लाॅक लिया गया है। सिर्फ डाउन मेन लाइन में ट्रैफिक ब्लाॅक रहेगा। वहीं 13236 एवं 13235 दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस इन तिथियाें में कहलगांव से खुलेगी और कहलगांव तक ही जाएगी।

होली पर घर आए लोग लगे लौटने, ट्रेनों में पैर रखने को भी जगह नहीं

परेशानी

टूरिज्म

तब्दीली

होली पर घर आए लोगों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को दिल्ली, मुंबई, हावड़ा जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह फुल रहीं। विक्रमशिला एक्सप्रेस, एलटीटी और ब्रह्मपुत्र मेल में भीड़ इतनी रही कि लोगों के लिए पैर रखने की भी जगह नहीं बची। जनरल कोच ही नहीं, स्लीपर में भी बर्थ से ज्यादा यात्री नजर आए। आलम यह रहा कि बोगियों में प्रवेश करना भी दूभर हाे गया। जनरल कोच में क्षमता से दोगुने से भी ज्यादा लोगों ने मजबूरन सफर किया। कोच के गलियारे से लेकर शौचालय के पास भी यात्री खड़े रहे। हालांकि यात्रियों की भीड़ देख एहतियातन आरपीएफ जवान प्लेटफॉर्म पर तैनात नजर आए। भीड़ नियंत्रित करने के लिए विक्रमशिला और एलटीटी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने यात्रियों की लाइन लगवाई और फिर ट्रेन में प्रवेश करवाया। इससे यात्रियों को राहत मिली।
खबरें और भी हैं...