कोरोना की आशंका पर अबूधाबी से लौटे दंपती की हुई जांच, दोनों में किसी तरह के नहीं मिले लक्षण
कारोना के संदेह पर सोमवार को अबूधाबी से लौटे एक दंपती की एहतिायतन जांच हुई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई जांच में कोरोना संबंधी लक्षण नहीं मिले। डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया। दोनों की जांच डॉ. हेमशंकर शर्मा ने की।
उन्होंने बताया, किसी तरह के लक्षण
नहीं हैं।
दरअसल मुंगेर से अपने रिश्तेदार काे देखने दंपत्ति बादपास के पास एक निजी अस्पताल अाए थे। इसी बीच अस्पताल प्रबंधन काे सूचना मिली तो प्रबंधन ने रिश्तेदार से मिलने पर राेक लगा दी। कहा, पहले जांच करवाएं। इसके बाद दंपत्ति ने अस्पताल में जांच करवाई। जांच के बाद उन्हें रिश्तेदार से मिलने की इजाजत दी गई। अधीक्षक डाॅ. अारसी मंडल ने बताया कि उन्हें काेराेना से संबंधित कोई लक्षण नहीं थे। सर्दी-खांसी या बुखार व अन्य तरह परेशानी नहीं थी, इसलिए उनके सैंपल नहीं लिए गए। पहले भी उनकी जांच हवाई अड्डा व अन्य स्थानाें पर जांच हो चुकी थी। अाने के बाद 14 दिनाें की अवधि भी पूरी हाे चुकी थी, काेराेना के वायरस 14 दिन के अंदर ही संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में फैलता है, जिसकी जांच के बाद जानकारी मिलती है।