विवि के रजिस्ट्रार पर दुर्व्यवहार के लगे अाराेप की अाज हो सकती है पड़ताल
प्रभारी कुलपति विवि मुख्यालय में नहीं थे इसलिए मामला उस समय टल गया था
हाेली की छुट्टी के बाद गुरुवार से टीएमबीयू खुलने पर रजिस्ट्रार अरुण कुमार सिंह पर एसअाे किरण कुमारी की अाेर से लगाए गए दुर्व्यवहार के अाराेप की पड़ताल हाे सकती है। मामले में कर्मचारियाें का गुस्सा भी फूट सकता है। 6 मार्च काे हुए वाकये की लिखित शिकायत एसअाे ने 7 मार्च काे प्रभारी कुलपति के पीए डाॅ. भास्कर पाठक अाैर कर्मचारी संघ के सचिव रंजीत कुमार से की थी।
उस दिन प्रभारी कुलपति प्राे. एके राय विश्वविद्यालय मुख्यालय में नहीं थे। इसलिए मामला उस समय टल गया था। इसलिए माना जा रहा है कि अगर गुरुवार काे प्रभारी कुलपति के विश्वविद्यालय मुख्यालय अाएंगे ताे मामले काे लेकर उनसे कर्मचारी संघ बात करेगा। रजिस्ट्रार पर एसअाे किरण कुमारी ने अक्सर अपमानित करने का अाराेप लगाते हुए प्रभारी कुलपति के पीए काे जाे अावेदन दिया था उसमें उन्हाेंने यह भी लिखा था कि रजिस्ट्रार की प्रताड़ना सहते रहने से वह हृदय राेगी हाे गई हैं अाैर अागे भी एेसा रहा ताे हृदय राेग से उनकी मृत्यु भी हाे सकती है। हालांकि रजिस्ट्रार ने इन अाराेपाें पर कहा था कि एसअाे जब तब छुट्टी पर चली जाती हैं अाैर काम भी नहीं करती हैं। उन्हें केवल काम करने के लिए कहा था।