पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नवगछिया में 2 को होगा जागरण का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा में भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला में आने वाले भक्तों के लिए सुलभ आवागमन के साथ पुलिस बल के सहयोग से शांति व्यवस्था की पूरी व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रांगण में जागरण कार्यक्रम नवमी की रात दो अप्रैल को होगा। बैठक में दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक रामसेवक भगत, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव शंभू यादुका, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, डॉ. गोपाल भारती, मनोज प्रभाकर, वार्ड पार्षद अजय कुमार प्रमोद, मनोज साह, अनूप कुमार, नवीन कुमार, संतोष गुप्ता, रामशरण पोद्दार आदि उपस्थित थे।

चैती दुर्गा पूजा को लेकर बैठक करते समिति के सदस्य।
खबरें और भी हैं...