पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहपुर खानकाह में जश्ने-ए-मेराज मुस्तफा व उर्स-ए-पाक 22 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहपुर | प्रखंड स्थित खानकाह-ए-आलिया फरिदिया मोहब्बतिया बिहपुर में सूफी संत हजरत बाबू हुजूर बाबू नेहाल अहमद खां फरीदी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना दो दिवसीय जश्ने-ए- मेराजे मुस्तफा व उर्स-ए-पाक व दस्तार-ए-हुफाज 22-23 मार्च को मनाया जाएगा। इसको लेकर खानकाह परिसर में तैयारी जोरों से चल रही है। खानकाह के सज्जादानशीं हजरत बाबू अली कोनेन खां फरीदी व नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना बाबू अली शब्बर खां फरीदी ने बताया कि 22 मार्च की सुबह मेंं कुरान खानी होगी। मगरीब की नमाज के बाद बाबू हुजूर के मजार शरीफ पर चादर पोशी गुल पोशी व नियाज फातिहा होगा। इशा की नमाज के बाद जलसे का आयोजन होगा। इसमें कई राज्य के मशहूर औलमाए कराम व शायरे इस्लाम शिरकत करेंगे।
खबरें और भी हैं...