पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कामेश्वर पांडेय का हत्यारा किराएदार कोलकाता से गिरफ्तार !

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वकील कामेश्वर पांडेय अौर उनकी नौकरानी रेणु झा की हत्या में फरार मुख्य अारोपी किरायेदार गोपाल भारती के कोलकाता में गिरफ्तार होने की सूचना है। उसे लाने के लिए भागलपुर पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना हुई है। सोमवार को पुलिस उसे लेकर आएगी। हालांकि एसएसपी अाशीष भारती गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बंगाल पुलिस ने गोपाल को गिरफ्तार किया है। उसके अलावा उसके दो अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी की सूचना है।

पुलिस की जांच में अाया है कि वकील अौर उनके नौकरानी की हत्या में भीखनपुर गुमटी-1 का गोपाल भारती, भीखनपुर गुमटी-2 का राज कुमार सिंह उर्फ राज, लाेदीपुर पासवान टोले का गब्बर पासवान अौर सकरुल्लाचक बबरगंज का रवीश सिंह शामिल हैं। राज के पिता बर्खास्त सिपाही और रवीश के पिता रिटायर वायरलेस दारोगा हैं। गब्बर मूलत: घोरघट का रहने वाला है अौर लोदीपुर में वह अपने ससुराल में रहता है। पुलिस ने रविश को हत्या के दूसरे दिन शनिवार को ही पकड़ लिया था। वारदात के बाद चारों वकील की कार, कैश, कागजात अादि लेकर फरार हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे देश की पुलिस को अलर्ट किया गया था। इसी अलर्ट पर बंगाल पुलिस ने गोपाल को पकड़ा अौर भागलपुर पुलिस को सूचना दी। अारोपी को बंगाल के कोर्ट में पेश कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर भागलपुर लाएगी। गोपाल से पूछताछ में ही वकील की हत्या के सही कारणों का खुलासा होगा। पढ़ें |पेज 2

किशनगंज के रास्ते गए थे कोलकाता

डबल मर्डर के बाद किरायेदार गोपाल भारती अपने दो साथी रवीश सिंह अौर राज कुमार सिंह उर्फ राज के साथ वकील की कार से किशनगंज पहुंचे थे। नबावबाग कॉलोनी से चारों कार से निकले थे। रास्ते में गब्बर को लाइन होटल में खाना खिलाकर घर भेज दिया गया था। रवीश किशनगंज से भागलपुर लौट अाया था, जबकि गोपाल राज कुमार सिंह उर्फ राज के साथ किशनगंज से कोलकाता चला गया।

फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस भागलपुर के बाहर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तारी होगी तो जानकारी दी जाएगी।
- अाशीष भारती, एसएसपी

कामेश्वर पांडेय व रेणु देवी (फाइल फोटो)
खबरें और भी हैं...