पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केरल के राज्यपाल मिले रंगरा के वेदांत से जागरूकता को बनेगी फिल्म, करेगा एंकरिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केरल राजभवन में मंगलवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रंगरा के 6 साल के वेदांत से मुलाकात की। उन्होंने वेदांत के वीडियो देखे और सराहना की। उन्होंनेे नमो मंत्र फाउंडेशन के चल रही जागरुकता मुहिम की सराहनाा की। साथ ही वेदांत से केरल में सामाजिक काम करने वाले संस्थानाें पर वीडियो फिल्म बनाकर उसमें एंकरिंग करवाने को कहा। उन्होंने इसमें हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। राज्यपाल ने वेदांत से उसका शौक और लक्ष्य भी पूछा। बता दें, राज्यपाल ने दो मार्च को ईमेल से वेदांत को भेंट को बुलाया था।

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और केरल भाजपा अध्यक्ष से मिले : मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन और राज्य के भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन से भी वेदांत की भेंट हुई। दोनों नेता नमो मंत्र फाउंडेशन की मुहिम से वाकिफ हुए और इन वीडियोज को मलयालम भाषा में बनाकर उसे केरल में प्रसारित करने के लिए कहा। मालूम हो कि वेदांत रंगरा के पूर्व मुखिया स्व. सत्यनरायण ठाकुर का परपोता है।

केरल के राज्यपाल से मुलाकात करता 6 वर्षीय वेदांत।
खबरें और भी हैं...