पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नवगछिया में होली गीत व राजस्थानी नृत्य से कोलकाता के कलाकारों ने बांधा समां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा की ओर से गुरुवार को गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में होली मिलन समारोह रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार तोदी, अजय रूंगटा, रामप्रकाश रूंगटा, दिनेश सर्राफ, विनोद केजरीवाल, प्रदीप जैन, विनोद केजरीवाल, मुकेश जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि महेश कुमार जालान थे। कोलकाता से आए राजस्थानी गायक नरेन सोनी व स्वरूपा शर्मा ने राजस्थानी गीत पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्पर्श डांस ग्रुप कोलकाता द्वारा राजस्थानी नृत्य के अलावा आग और कांच पर नृत्य कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान लखनऊ से आए द ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज विजेता रजनीश त्रिवेदी अपने हास्य-व्यंग से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। नवगछिया बाजार के सभी राजस्थानी परिवार के महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने प्रोग्राम का भरपूर लुत्फ उठाया एवं होली पर बने विभिन्न प्रकार के पकवानों का भी स्वाद लिया।

भाईचारे का दिया संदेश

रंगीलो राजस्थान के इस प्रोग्राम में पूरा कार्यक्रम स्थल राजस्थानी परिवेश सा माहौल बना हुआ था। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और आपसी सद्‌भाव और भाईचारा का संदेश दिया। क्या बच्चे, क्या बूढ़े सभी होली के मस्ती में डूबे हुए थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, कार्यक्रम के संयोजक संतोष यादुका, मनोज चौधरी, वरूण केजरीवाल, रवि सर्राफ, सचिव विनोद केजरीवाल, दयाराम चौधरी, कमलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, कन्हैया यादुका, अशोक गोपालका, बिनोद चिरानिया, नरसिंह चिरानियां, सुरेश हिसारिया, प्रमोद केडिया, विश्वनाथ यादुका, विद्यासागर सर्राफ, सुभाष वर्मा, शिव पंसारी, विनय प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई।

राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
खबरें और भी हैं...