लाला अमरनाथ इलेवन ने जीता कप
सैंडिस में खेला गया वेटरन्स क्रिकेट कप का फाइनल मैच
भागलपुर वेटरन्स क्रिकेट कप का फाइनल मैच रविवार काे सैंडिस कंपाउंड में खेला गया। फाइनल मैच लाला अमरनाथ एलेवन अाैर गुंडप्पा विश्वनाथ एलेवन के बीच खेला गया। लाला अमरनाथ की टीम ने 10 अाेवर में 64 रन का स्काेर बनाया। जवाब में गुंडप्पा विश्वनाथ की पूरी टीम 57 रन ही बना सकी। मैन अाॅफ द मैच सुबाेध सिंह रहे। जबकि मैन अाॅफ द सीरिज देवीशंकर रहे। दाे दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियाेगिता में पुराने खिलाड़ियाें ने अपने बल्ले व गेंदबाजी का हुनर दिखाया। नाैकरी व व्यवसाय करने वाले खिलाड़ियाें ने मैच में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियाेगिता के सफल अायाेजन में अधिवक्ता रामकुमार मिश्रा, संजय कुमार, इकबाल कासिम, रीतेश घाेष, संदीप कुमार, राकेश सिंह अादि ने सक्रिय भूमिका िनभाई।
भागलपुर वेटरन्स क्रिकेट कप का फाइनल मैच में विेजता टीम कप के साथ।