जिप शिक्षक नियाेजन के चयनित अभ्यर्थियाें की सूची जारी
जिला परिषद माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियाेजन से संबंधित अनुमाेदित मेधा सूची व राेस्टर बिंदु के अाधार पर विषयवार व काेटिवार चयनित अभ्यर्थियाें की सूची जारी कर दी गई है। 100 में से 98 चयनित अभ्यर्थियाें की सूची जारी की गई है।
इनमें से दाे अभ्यर्थी काेर्ट चले गए हैं, इस कारण से उनदाेनाें का सूची में नाम नहीं है। बता दें कि अभी हाल में ही इसकाे लेकर डीअारडीए परिसर में उन अभ्यर्थियाें की काउंसलिंग की गई थी, जिसमें उन सबके दस्तावेज की जांच की गई थी। इसके बाद ही अब उन चयनित अभ्यर्थियाें की सूची जारी की गई है।
चयनित सूची भागलपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी अपलाेड की गई है।