हुसैनाबाद मिस्त्री टोला में मदीना और खातून-ए-जन्नत कांफ्रेंस अाज
हुसैनाबाद मिस्त्री टोला में बीबी हुस्न बानो नक्शबंदी के सालाना उर्स के मौके दाे दिवसीय सरकारे मदीना व खातून-ए-जन्नत कांफ्रेंस 15 अाैर 16 मार्च काे हाेगा। इस माैके पर रविवार काे पहले दिन पुरुषाें का अाैर साेमवार काे महिलाअाें का जलसा हाेगा। इशा की नमाज के बाद चादरपाेशी के बाद कार्यक्रम की शुरुअात हाेगी। इसकी तैयारी पूरी हो गई है।
डाॅ. साबरा खातून ने बताया कि इस माैके पर मौलाना अलहाज मोहम्मद जैनुल आबदीन, हजरत अल्लामा मौलाना आरिफ इकबाल, हजरत अल्लामा मौलाना मोहम्मद मखमूर जामी शहबाजी, मौलाना मुफ्ती सिराज अहमद नूरी अमजदी शामिल हाेंगे।
संचालन हाफिज शहबाज रजा करेंगे। शायर-ए- इस्लाम में शहबाज अख्तर वारसी, रईस कौसर, हाफिज राशिद, हाफिज रियाजउद्दीन अादि उपस्थित हाेगे। सोमवार को खास औरतों का जलसा होगा। इसमें सुनने और सुनाने वाली औरतें ही होंगी माैजूद रहेगी। इस अवसर पर शाइस्ता जिया, जरीन फातिमा, शाइस्ता परवीन, शगुफा नाजनीन, सिद्दीका रेहान शिरकत करेंगी।