पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिपाही अभ्यर्थी के बदले परीक्षादे रहा मेडिकल छात्र गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिपाही भर्ती की परीक्षा में रविवार काे अपने गांव के दूसरे छात्र के बदले परीक्षा देते हुए पटना मेडिकल काॅलेज का छात्र पकड़ा गया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं चार छात्राें काे गलत सीट पर बैठने के कारण परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। दूसरी पाली में मिरजानहाट हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर वीक्षकाें ने एडमिट कार्ड के मिलान के दाैरान फर्जी छात्र काे पकड़ा। खगड़िया के खराैअा के कृष्णा कुमार के बदले उसके गांव का गाैरव कुमार परीक्षा दे रहा था। गाैरव पटना मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र है। बताया जा रहा है कि गौरव ने इस परीक्षा के लिए 50 हजार रुपए लिए थे। फर्जी छात्र ने बताया कि मूल परीक्षार्थी उसका परिचित है। हालांकि पुलिस काे शक है कि गाैरव किसी गैंग से मिला है। केंद्राधीक्षक मनाेज कुमार ने फर्जी छात्र पर एफअाईअार करवाई है। उसे बबरगंज पुलिस के हवाले कर दिया। अाराेपी छात्र काे पुलिस ने जेल भेज दिया है। पढ़ें |पेज 5

मिरजानहाट केंद्र पर पकड़ाया, पीएमसीएच का है छात्र

खबरें और भी हैं...