तीन दिवसीय संतसंग की सफलता को लेकर आयोजित हुई बैठक
कहलगांव| 14,15 और 16 मार्च को 109वें वार्षिकोत्सव सतसंग के आयोजन को लेकर सदस्यों ने गौरी शंकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। सभी सदस्यों ने अपना विचार रखा। पंडाल निर्माण, आवासन, भोजन और कार्यकम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रवीण कुमार राणा, राजेन्द्र मंडल, विपीन विहारी मंडल, सत्यजीत मंडल, तारणी मंडल, प्रहलाद चौधरी, गोविन्द मंडल, अर्जुन मंडल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।