पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उधाडीह और खरैहिया में विधायक ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को विधायक सुबोध राय ने उधाडीह और खरैहिया में दो अलग-अलग पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया।

भीरखुर्द पंचायत के उधाडीह गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत शहीद निलेश नयन स्मारक के बगल में मुख्य पथ से उच्च विद्यालय तक पीसीसी पथ, जिसका निर्माण 03 लाख 99 हजार 100 की लागत से कराया गया है। इसका उद्‌घाअन किया। इस सड़क के बनने के बाद अब बच्चों को हाईस्कूल जाने में परेशानी नहीं होगी। मौके पर क्षेत्र के नकुल देव सिंह, पप्पू मंडल, राजन कुमार, सुधीर कुमार, डॉ. दिवाकर, सूचित प्रसाद सिन्हा, अरुण कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। विधायक ने उद्घाटन के बाद शहीद निलेश के स्मारक पर माल्यार्पण भी किया। दूसरी ओर खरैहिया के द्वितीय बाबू के घर से रामगुलाम मैदान तक के पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। इसका निर्माण 7 लाख 54 हजार 800 की लागत से कराया गया है। यहां मौके पर संदीप कुमार, राहुल कुमार,चंदन कुमार, राजन कुमार उपस्थित थे।

उधाडीह में सड़क का उद्घाटन करते विधायक सुबोध राय।
खबरें और भी हैं...