पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां और बहन ने नहीं दिए पैसे ताे युवक ने फांसी लगा दे दी जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानगंज | मां और बहन ने जेब खर्च के लिए पैसे नहीं दिए तो एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस के डर से रातों-रात शव को सीमावर्ती मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में बहियार में फेंक दिया। घटना 8 मार्च की शाम बाथ थाना क्षेत्र के धांधी-बेलारी पंचायत की कष्टिकरी गांव की है। जहां हीरालाल पासवान के छोटे बेटे कृष्णा पासवान (22) ने आत्महत्या कर ली। 9 मार्च को तारापुर थाना पुलिस अज्ञात शव बरामद कर जब आसपास के थाने की पुलिस से संपर्क कर पहचान के लिए कार्रवाई शुरू की तो घटना का राज खुल गया। तारापुर पुलिस मृतक के माता-पिता को बाथ पुलिस के सहयोग से अपने कब्जे में ले थाना ले गई। जहां मृतक की मां ने घटना में किसी को दोषी नहीं ठहराते हुए तारापुर यूडी केस दर्ज कराया। इसके बाद तारापुर पुलिस शव को मुंगेर में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बाथ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि व्हाटसएप के जरिए तारापुर थाने की पुलिस शव की पहचान के लिए संपर्क किया था।
खबरें और भी हैं...