जाेनल अाॅफिस नहीं हटाने का सांसदों ने किया स्वागत
भागलपुर| एसबीअार्इ के जोनल ऑफिस को भागलपुर से नहीं हटाने पर सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रधानमंत्री अाैर केंद्रीय वित्त मंत्री का अाभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि रीजनल बिजनेस सेंटर मुंगेर का भागलपुर में शिफ्ट करना और 2 जिले को इस जोन ऑफिस में जोड़कर अंग प्रदेश के कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान के लिए यह सार्थक प्रयास है। वहीं राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने केंद्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद किया है। उन्हाेंने कहा है कि इसके लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर उन्हें भागलपुर से एसबीअार्इ के जोनल आफिस काे नहीं हटाने की मांग से संबंधित ज्ञापन साैंपा था।