पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या, रंगदारी के फरार आरोपी के घर का दरवाजा-फाटक उखाड़कर ले गई पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगदारी मामले में फरार शातिर रणबीर मंडल के घर का दरवाजा-फाटक सहित घर का पूरा सामान कुर्क कर पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार को थाना क्षेत्र के कसमाबाद गांव में की। पुलिस को इस कार्रवाई में करीब 6 घंटे लगे। इस कार्रवाई के दौरान घर पर सिर्फ आरोपी के पिता भगवान मंडल मैजूद थे, जिनके सामने पुलिस ने सुबह 9 बजे से 3 बजे तक घर से एक-एक दरवाजा-फाटक उखाड़ना शुरू किया और घर के सामने चारा काटने वाली मशीन सहित घर के सभी उपयोगी सामान, फर्नीचर सहित सभी सामानों को जब्त कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई 9 जुलाई 2018 में रंगदारी मांगने के मामले में फरार रहने की स्थिति में कोर्ट से जारी आदेश पर किया। यह रेल ओर सुल्तानगंज थाने का मोस्ट वांटेड है। जो पुलिस को खुली चुनौती देते कई घटनाओं को अंजाम देकर फरार है और पुलिस की कोशिश के बावजूद वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके ऊपर एक हत्याकांड, एक जानलेवा हमला करने सहित दो अलग-अलग रंगदारी मांगने व एक आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक 31 मई 2015, 9 जुलाई 2018 को रंगदारी और 4 मार्च 2018 को एक हत्या व एक जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट का आरोप दर्ज है। सभी दर्ज मामले में शातिर फरार है।

शातिर ने नाइन स्पेशल रेल फाटक पर मारी थी गोली


आरोपी वर्ष 3 मार्च 2018 की रात को उस समय अंजाम दिया था, जब मुंशीपट्टी मोहल्ला निवासी राजकपूर पासवान अपनी प|ी संगीता देवी का प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराकर सास शशिकला देवी के साथ एक ही बाइक से अपने घर लौट रहा था। नाइन स्पेशल रेल फाटक पर गोलीबारी भाग निकला था। इस घटना में शशिकला की मौत हो गई थी और दामाद राजकपूर पासवान को पेट में गोली लगी थी। इसमें रणवीर समेत तीन नामजद हैं।

रंगदारी मामले में पिता जमानत पर है और बेटा फरार : कसमाबाद निवासी महिला कांस्टेबल के पति कृष्ण कुमार रंजन ने वर्ष 9 जुलाई 2018 को गांव के ही रणवीर मंडल पर एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। आरोपी के पिता भगवान मंडल से शिकायत करने पर रुपए लेकर आने को कहा था। इस मामले में पिता-पुत्र दोनों नामजद थे। पिता जमानत पर है और बेटा फरार है।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

घटनाओं को अंजाम देकर फरार है और पुलिस की कोशिश के बावजूद वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके ऊपर एक हत्याकांड, एक जानलेवा हमला करने सहित दो अलग-अलग रंगदारी मांगने व एक आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक 31 मई 2015, 9 जुलाई 2018 को रंगदारी और 4 मार्च 2018 को एक हत्या व एक जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट का आरोप दर्ज है। सभी दर्ज मामले में शातिर फरार है।

आरोपी रणबीर के घर की गई कुर्की के बाद जब्त सामान।
खबरें और भी हैं...