नाथनगर की विक्षिप्त युवती स्वस्थ होने पर पहुंची घर
नाथनगर | थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली व करीब डेढ़ वर्षाें से रांची के मेंटल अस्पताल में इलाजरत विक्षिप्त युवती मानसिक रूप से स्वस्थ हाेने पर महिला दिवस के अवसर पर रविवार काे अस्पताल प्रबंधन ने उसके घर पहुंचाया। रांची तंत्रिका मनाेचिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान रिनपास की टीम जब युवती काे उसके घर पर लेकर पहुंची तो पहले परिजनाें ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। अस्पताल टीम ने थाने पर शिकायत की इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियाें की मदद व पुलिस की फटकार के बाद परिजन युवती काे अपनाए। थाने पर पुलिस ने परिजनाें से युुवती काे सकुशल रखने का बॉड भरवाया। उधर मानसिक रूप से स्वस्थ हाेकर घर लाैटने पर युवती के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। बताया कि रांची में डेढ़ वर्ष तक इलाज के बाद मानसिक रूप से स्वस्थ हाेने पर उसने अस्पताल प्रबंधन से घर जाने की इच्छा जताई। अस्पताल प्रबंधन ने टीम के साथ उसको घर पहुंचाया। नाथनगर इंस्पेक्टर माे. सज्जाद हुसैन ने बताया िक रांची मेंटल अस्पताल प्रबंधन ने थाने से संपर्क िकया था। जनप्रतिनिधियाें की माैजूदगी में परिजनाें काे साैंप दिया गया।