नवगछिया का छात्र कोलकाता से लापता
नवगछिया| शहर के विनोद चौधरी का इकलौता पुत्र सुशांत चौधरी कोलकाता से दो दिन से लापता हैं। सुशांत कोलकाता के एक स्कूल में प्लस टू का छात्र है। परिजनों ने बताया कि वह कोलकाता के एमजी रोड सेंट्रल एवेन्यू स्थित राजेन्द्र छात्रावास में रहता है। उसकी परीक्षा भी चल रही थी। शुक्रवार को भी परीक्षा है।