होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, अश्लील गाना बजाने पर एफआईआर
होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं है। नवगछिया और कहलगांव अनुमंडल सहित जिले के सभी थानों की पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए है। धारा 144 लागू कर दी गई है। डीजे बजाने पर रोक लगा दी गई है। अश्लील और फूहड़ गाना बजाने पर रोक लगा दी गई है। होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक व पुलिस स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। संवेदनशील स्थानों को चिह्नत कर लिया गया है। सभी स्थानों पर पुलिस बल के साथ-साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नवगछिया और कहलगांव अनुमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे काम करेगी। प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील किया है। कोरोना वायरस के मद्देनजर होली में एहतियात बरतने काे कहा गया है।
होली को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल प्रतिनियुक्त, नवगछिया और कहलगांव अनुमंडल कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम
अनुमंडल में 144 लागू है। उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। होली के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों व अश्लील गाने बजाए जाने पर प्राथमिकी कर कार्रवाई होगी। अनुमंडल में जगह-जगह पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। किसी प्रकार की अफवाह होने पर उस पर विश्वास नहीं करें, अफवाह या कोई सूचना पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी को दें।
मुकेश कुमार, एसडीओ, नवगछिया
सुल्तानगंज में भी कड़ी की सुरक्षा नगर से पंचायत तक पुलिस तैनात
सुल्तानगंज| होली पर्व को लेकर थाने की पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाना इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार ने बताया कि जिले से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। जिन्हें नगर के चह्नित सभी चौक चौराहों तैनात किया जाएंगा। किसी भी सूरत में शराबियों और हुड़दंगियों बख्शा नहीं जाएगा। सभी पंचायतों में भी पुलिस गश्त करेगी। बाइक दस्ता पूरे नगर में भ्रमणशील रहेगा। रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है।
त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर 25 अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई की गई है। पांच सौ से अधिक लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है। त्योहार में व्यवधान करने वालों को बांड डान भी किया गया है। पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्षों को लगातार गतिशील रह कर गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। व्यवधान करने वालों पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
- निधि रानी, एसपी नवगछिया
नगर के चह्नित सभी चौक चौराहों पर तैनात
रहेंेगे अतिरिक्त
पुलिस बल
कहलगांव अनुमंडल में कड़ी निगरानी काे लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 13 थाना क्षेत्र में 132 स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस पदाधिकारी व जवानो की छुट्टी भी रद्द कर दिए गए हैं। अनुमंडल के सभी पदाधिकारियों को अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर योगदान कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
सुजय कुमार सिंह, एसडीओ, कहलगांव
शराब को लेकर विशेष छापामारी की जा रही है। अनुमंडल में करीब 850 लोगों के ऊपर 107 की कार्रवाई की गई है। हुड़दंग करने वालों की कड़ी निगरानी करने को लेकर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। कहलगांव थाना क्षेत्र में 12, रसलपुर में 14, बुद्धूचक में 13, घोघा में 12, एनटीपीसी में 4, शिवनारायणपुर में 9, सन्हौला में 10, अमडंडा में 10, सनोखर में 7, पीरपैंती में 20, ईशीपुर में 8, एकचारी दियारा में 7 और बाखरपुर थाना क्षेत्र के 4 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी थानाें में अतिरिक्त पुलिस को सुरक्षित भी रखा गया है।
- डाॅ. रेशु कृष्ण, एसडीपीओ, कहलगांव