काेराेना काे लेकर डरने की जरूरत नहीं : सीएस
काेराेना वायरस काे लेकर सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार सिंह ने रविवार काे सदर अस्पताल में माैजूद नर्साें व पुलिस जवानाें से कहा है कि काेराेना काे लेकर डरें नहीं पर बचाव के लिए जाे उपयुक्त संसाधन हैं, उनका इस्तेमाल करें। उन्हाेंने कहा कि साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें अाैर किसी भी तरह की अाशंका हाे ताे सरकारी अस्पताल में जरूर जाकर जांच कराएं। भागलपुर में चीन व अन्य देशाें से वापस लाैटे जाे भी लाेग हैं, उनकी स्क्रीनिंग कराई गई है। यहां किसी तरह की दिक्कत अभी नहीं है। उन्हाेंने कहा कि छींकने वाले लाेगाें से दूरी बनाए रखें अाैर एेसे लाेगाें काे अलग कमरे में स्वस्थ्य हाेने तक रखें।