सामान्य लोगों को मास्क की जरूरत नहीं, संदिग्धों की जांच में जुटे डॉक्टरों और मरीजों को है : डीएम
कोरोना वायरस को लेकर जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश डीएम प्रणव कुमार ने दिया है। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में डीएम ने कहा कि एहतियाती कदम उठाया गया है। इसके तहत सिनेमा हॉल और आंगनबाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे। भीड़भाड़ वाले एरिया जैसे - सैंडिस कंपाउंड, लाजपत पार्क, कुप्पा घाट, विक्रमशिला महाविहार आदि में प्रवेश पर रोक रहेगी। 31 मार्च तक सभी वैसे आयोजनों पर रोक है, जहां अधिक संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। पर्यटन स्थलों पर आने वाले बाहरी लोगों की स्क्रीनिंग कराने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि बिहार दिवस पर जिला प्रशासन की सारी तैयारियों रद्द कर दी गई है। 16 मार्च को होने वाले विशेष ग्राम सभा रोक दिए गए हैं। जिले के तमाम वैसे दफ्तरों में जहां बायोमीट्रिक सिस्टम पर हाजिरी लगती थी, वहां मशीन 31 मार्च तक बंद रहेगी। हाजिरी रजिस्टर पर बनेगी। बीडीओ और थानेदार आयोजनों के परमिशन नहीं देंगे। जिले के तमाम क्लब, रेस्टोरेंट, मॉल, स्टेशन आदि पर तीन-चार बार सेनिटाइजेशन कराने को कहा गया है।
अब 18 को नहीं होगा पंचायत उप चुनाव
भागलपुर| जिले में 18 मार्च को होने वाला पंचायत उपचुनाव कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने शुक्रवार शाम आदेश जारी कर डीएम को जानकारी दी। कैंसिल चुनाव कब होगा, इस पर अभी सहमति नहीं बनी है। बता दें कि 18 मार्च को जिले के 119 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग होनी थी। 26 पदों के लिए 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुखिया के एक, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच के तीन-तीन पदों के अलावा पंच और वार्ड सदस्य के पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। मुखिया के एक पद के लिए चार,पंचायत समिति सदस्य के लिए आठ, सरपंच के लिए 15, वार्ड सदस्य के लिए 59 और पंच पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सुल्तानगंज,जगदीशपुर,सन्हौला, कहलगांव और पीरपैंती प्रखंडों में 20 मार्च को मतगणना होनी थी। जबकि शेष पांच प्रखंडों में 18 मार्च को ही मतगणना होनी थी।
हांगकांग से अाए काेराेना संदिग्ध मर्चेंट नेवी जवान का लिया सैंपल, वार्ड से भागा
हेल्थ रिपाेर्टर | भागलपुर
मेडिकल काॅलेज अस्पताल (मायागंज) में काेराेना एक संदिग्ध 30 वर्षीय मर्चेंट नेवी के जवान का सैंपल शुक्रवार को लिया गया। डाॅक्टराें ने उसे दाे दिनाें तक निगरानी में रखने के लिए वार्ड में भर्ती किया, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद वह बाहर निकल गया। उसे सांस लेने में तकलीफ हाे रही थी। खांसी भी थी। हालांकि काेरोना के सभी लक्षण नहीं मिले। नाेडल पदाधिकारी डाॅ. हेमशंकर शर्मा व उनकी यूनिट के डाॅक्टराें ने बताया, अब तक 6 संदिग्धाें की जांच रिपाेर्ट निगेटिव अाई है। 7वां केस हांगकांग से आए युवक का था। उसे भर्ती किया गया। इधर, वार्ड से संदिग्ध के भागने से सवाल खड़े हो रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मर्चेंट नेवी के जवान के सैंपल में यदि कोरोना की पुष्टि हुई तो उसके बाहर रहने से दूसरों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाएगा।
काेराेना संदिग्ध काे भर्ती करने के बाद अाइसाेलेशन वार्ड की नर्साें की परेशानियां बढ़ गई है। वे डरी हुईं हैं। नर्साें का कहना है कि डाॅक्टर अाैर सैंपल कलेक्ट करने वाले स्टाफ काे फुल बाॅडी पैक करने वाला किट मिलता है, लेकिन नर्सों को नहीं मिल रहा। जबकि जांच के दाैरान एन-95 मास्क लगाकर हमलाेग ही सबसे ज्यादा मरीज के करीब रहते हैं।
विदेश से आए लोगों की कराई जाएगी विशेष जांच
डीएम ने कहा, जिन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं, वह चलती रहेगी। राज्य सरकार सीबीएसई मुख्यालय के संपर्क में है। यदि कोई आदेश आता है तो उसे सार्वजनिक किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सीमावर्ती जिलों से आने वालों की चौकसी की जा रही है। विदेश यात्रा से लौटे व्यक्तियों की विशेष जांच कराई जाएगी। आसपास के लोग भी थाने को सूचित करें।
पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्पेशल वार्ड की तैयारी
इसके लिए सदर अस्पताल और मायागंज हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अब तक जिनकी जांच कराई गई है, उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्पेशल वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। डीएम ने कहा कि लोग अफवाह से परहेज करें। सतर्क व सजग रहें। दिन में चार-पांच बार हाथों की सफाई करें। मास्क की जरूरत सामान्य लोगों को नहीं है। इसका उपयोग संदिग्ध का इलाज कर रहे चिकित्सक, नर्स, कंपाउंडर और मरीज करते हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला स्थगित
भागलपुर| उत्पाद आयुक्त बी. कार्तिकेय धनजी ने शराबबंदी को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की होने वाली कार्यशाला स्थगित रखने को कहा है। अगले आदेश तक बैठक स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
{सांस लेने में तकलीफ हाेने की शिकायत पर शुक्रवार की सुबह किया गया था भर्ती
{स्टाफ काे फुल बाॅडी पैक करने वाला किट मिलता है, लेकिन नर्सों को नहीं मिल रहा
मायागंज अस्पताल में संदिग्ध बढ़े तो होगी वैकल्पिक व्यवस्था
भागलपुर| मेडिकल काॅलेज अस्पताल (मायागंज) में काेराेना के संदिग्ध मरीजाें की संख्या बढ़ने पर प्रशासन की परेशानी बढ़ सकती है। अभी 10 बेड का ही आइसोलेशन वार्ड बना है, लेकिन मरीज बढ़ने पर अस्पताल प्रबंधन काे परेशानी होगी। ऐसे में प्रबंधन ने जिला प्रशासन काे सुझाव दिया है कि अासपास के किसी सरकारी स्कूल की बिल्डिंग में भी अाइसाेलेशन वार्ड बनाया जा सकता है। हालांकि सदर अस्पताल में भी 10 बेड का अाइसाेलेशन वार्ड घाेषित किया गया है। अधीक्षक डाॅ. अारसी मंडल ने बताया कि सदर व मेडिकल कॉलेज मिलाकर 20 बेड सुरक्षित रखे गए हैं।
काेराेना से बचाव की तैयारियों का आज जायजा लेंगे स्वास्थ्य निदेशक
काेराेना से बचाव की तैयारी के लिए शनिवार काे मेडिकल काॅलेज अस्पताल के स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. तपेश्वर प्रसाद अाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के निर्देश पर निदेशक ग्राउंड रिएलिटी की जांच करेेंगे। अस्पताल में फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में 10 बेड लगे हैं। काेराेना के लिए अलग से नाेडल पदाधिकारी अाैर टीम बनाई गई है। अधीक्षक डाॅ. अारसी मंडल ने बताया, यहां तय गाइडलाइन के अनुसार सब अपडेट है।
ट्रेन में पर्याप्त मात्रा में हैंडवाॅश रहेगा
भागलपुर| कोरोना को लेकर रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। भागलपुर सहित सभी स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यात्रियाें काे जागरूक किया जा रहा है। भागलपुर के प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर में जागरूकता के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं। रेलवे के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार ने स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को इसकाे लेकर जागरूक कर रहे हैं। वे सिविल सर्जन के संपर्क में है। इधर, ट्रेनाें में यात्रियाें काे काेराेना वायरस के अटैक से बचाने के लिए हर दिन फागिंग होगी। पूर्व मध्य रेलवे ने इसकी गाइडलाइन जारी किया है। सीपीअारअाे राजेश कुमार ने बताया कि एसी काेच में लगे पर्दे की सफाई हाेगी। पिट लाइन पर भी डेली फाॅगिंग होगी। काेच में पर्याप्त मात्रा में हैंडवाॅश रहेगा।
6 की रिपाेर्ट निगेटिव
अभी तक 7 संदिग्धाें के सैंपल में 6 की रिपाेर्ट निगेटिव है। मुंगेर के एक युवक काे भर्ती किया है। जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए हैं। रिपाेर्ट अाने तक उसे आर्ब्जवेशन में रहने की सलाह दी गई है।
- डाॅ. अारसी मंडल, अधीक्षक, जेएलएनएमसीएच
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैयार अाइसाेलेशन वार्ड।
31 तक सभी स्कूलें बंद परीक्षाएं भी हुईं स्थगित
जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। 16 मार्च से सरकारी स्कूलाें में पहली से अाठवीं कक्षा तक हाेने वाले वार्षिक परीक्षा भी स्थगित कर दी है। डीएवी पब्लिक स्कूल में पहली से नाैवीं तक हाे रही परीक्षा काे स्थगित कर स्कूल बंद कर दिया है। माउंट असीसी स्कूल के प्राचार्य फादर जाेस थेक्कल ने कहा कि बचाव काे लेकर 31 तक हमने स्कूल बंद किया है। सेंट जाेसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर अमलराज ने कहा कि 31 तक सभी कक्षाएं सस्पेंड हैं। अानंदराम ढांढनियां के मीडिया प्रभारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि स्कूल 31 तक बंद कर दिया गया है।ट्रिपल अाईटी ने स्टूडेंट्स काे निर्देश दिया है कि हाॅस्टल में घुसते अाैर निकलते समय हाथ काे साबुन से धाेएं। हाॅस्टल के इंट्रेस पर सेनेटाइजर भी रखा गया है।
काेराेना के डर से नगर विकास की बैठक रद्द, रास्ते से ही लाैट गए अफसर
काेराेना वायरस से बचाव के लिए एहतियातन सरकारी विभागों की बैठकें रद्द हो गईं। नगर विकास विभाग में 14 अाैर 15 मार्च को बैठक अाैर जनगणना का प्रशिक्षण पटना में होना था। इसमें प्रभारी नगर अायुक्त सत्येंद्र प्रसाद वर्मा काे जाना था, वे मुंगेर तक शुक्रवार शाम पहुंचे ही थे, कि सूचना आने के बाद वे आधे रास्ते से लौट गए। अब सभी बैठकें कुछ दिनाें तक वीडियाे कांफ्रेंसिंग से ही हाेगी। यह शनिवार काे सुबह 11 से दाे बजे तक का समय निगम प्रशासन के लिए तय हुअा है।
31 मार्च तक सीएस, अधीक्षक समेत नर्स और कर्मचारियों की छुटि्टयां हुईं रद्द
स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन से लेकर डिप्टी डायरेक्टर व मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक समेत सभी कर्मचारियाें व नर्साें की छुट्टी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दी है। छुट्टी पर गए डाॅक्टराें काे भी तत्काल प्रभाव से वापस बुलाने का निर्देश दिया गया है। सिर्फ मातृत्व अवकाश में गई नर्सें, डाॅक्टराें एवं कर्मियाें पर नरमी बरती गई है। निर्देश में लैब टेक्नीशियन व फाेर्थ ग्रेड को भी शामिल किया गया है। सरकार के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने शुक्रवार काे यह निर्देश जारी किया है।
चेंबर व मारवाड़ी सम्मेलन का हाेली मिलन स्थगित
एडवाइजरी जारी करते डीएम प्रणव कुमार। साथ में एसएसपी आशीष भारती, नवगछिया एसपी निधि रानी और डीडीसी सुनील कुमार।
टीएमबीयू में छुट्टी की अधिसूचना आज होगी जारी, रजिस्टर पर ही हाजिरी बनाई जाएगी
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में शुक्रवार को बीपीएल कमेटी की आपात बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अन्य।
बीपीएल प्रतियाेगिता 31 मार्च तक हुई स्थगित
जिले के सभी स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, आंगनबाड़ी केंद्र 31 तक बंद पार्क में प्रवेश पर रोक, दफ्तरों में नहीं बनेगी बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी
भागलपुर| काेरोना को देखते हुए उड़ान संस्था और भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में 16-22 मार्च तक होने वाले भागलपुर प्रीमियर लीग (बी.पी.एल.) को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार शाम 5 बजे कमेटी और छह टीम के मालिकों की आपात बैठक में यह फैसला हुआ। बीपीएल के अध्यक्ष डाॅ. प्रणव कुमार ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक के लिए स्कूल, काॅलेज व भीड़ वाले आयोजन पर रोक लगाई है। बाद में नई तारीख तय होगी। बीपीएल सचिव सुमन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामल सिंह, उड़ान संस्था की अध्यक्षा अरुणिमा सिंह, रणजी खिलाड़ी बासुकीनाथ, मैदान सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, गुड्डू पांडे, जगदीश शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर, बैद्यनाथ मिश्रा, राकेश माही, पूर्व खिलाड़ी मुन्ना कौशिक आदि बैठक में मौजूद थे।
चेंबर की बैठक में अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला व अन्य।
भागलपुर| चेंबर के कार्यकारिणी की बैठक अशोक भिवानीवाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में काेराेना वायरस के फैलते प्रभाव के मद्देनजर 14 मार्च को चेंबर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रोहित झुनझुनवाला, पुनीत चौधरी, अभिषेक जैन, श्रवण बाजोरिया, शरद सलारपुरिया, लक्ष्मी नारायण डोकानिया अादि मौजूद थे।इधर, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नगर शाखा भागलपुर ने 15 मार्च काे हाेने वाला हाेली मिलन स्थगित कर दिया है। अध्यक्ष श्रवण बाजाेरिया ने बताया कि सरकार ने कोरोना वायरस पर एहतियातन कदम काे देखते हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में शिव कुमार अग्रवाल, अनिल खेतान, ओमप्रकाश कनोडिया, अभिषेक जैन, आशीष सर्राफ, लक्ष्मी नारायण डोकानिया, पदम जैन आदि मौजूद थे।
भागलपुर| टीएमबीयू भी 31 मार्च तक बंद रहेगा। यूनिवर्सिटी के कॉलेजों को बंद रखने का आदेश टीएमबीयू प्रशासन को देर रात मिला। अब शनिवार को बंदी की अधिसूचना जारी होगी। इस बीच टीएमबीयू ने शिक्षकाें अाैर कर्मचारियाें के बायाेमिट्रिक हाजिरी बनाने पर राेक लगा दी है। प्रभारी कुलपति प्राे. एके राय ने बताया, शनिवार काे अधिसूचना जारी होगी। पीअारअाे डाॅ. एसडी झा ने बताया, प्रभारी कुलपति ने कोरोना वायरस के संक्रमण की अाशंका काे देखते हुए विश्वविद्यालय अाैर सभी कॉलेजों में बायोमिट्रिक हाजिरी बनाने पर एहतियातन रोक लगा दी है। शनिवार से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन कार्यालय, सभी पीजी विभागों सहित सभी कॉलेजों में बायाेमिट्रिक की जगह रजिस्टर पर ही हाजिरी बनेगी।