- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bhagalpur
- Bhagalpur News Now Power Supply Will Not Be Interrupted Due To Bad Weather First Gas Insulator Power Station Will Start In May In Bhagalpur
अब मौसम खराब होने पर बाधित नहीं होगी बिजली आपूर्ति, मई में शुरू हो जाएगा भागलपुर में पहला गैस इंसुलेटर पावर स्टेशन
अब मौसम खराब होने पर शहरवासियों को बार-बार बिजली कट का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा। क्योंकि मई-2020 में भागलपुर में पहला गैस इंसुलेटर पाॅवर स्टेशन काम करने लगा। इसके शुरू होते ही भीखनपुर, सीटीएस-नाथनगर, टीएनबी काॅलिजिएट अाैर मायागंज के सब-स्टेशन में गैस कूलेंट होने की वजह से गर्मी के दिनों में ओवरहीट की समस्या दूर जाएगी। इसी ओवरहीट की वजह से बिजली कट की समस्या झेलनी पड़ती थी। टीएनबी काॅलिजिएट अाैर मायागंज को छोड़कर, बाकी दोनों पॉवर सब स्टेशनों का काम मई मेें पूरा हो जाएगा। टीएनबी काॅलिजिएट अाैर मायागंज में कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण अभी इन दोनों जगहों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन यहां भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। अधीक्षण अभियंता श्रीराम सिंह ने बताया कि आईडीपीएस योजना के तहत शहर में छह जगहाें पर पावर सब-स्टेशन बनना है। चार जगहाें पर गैस इंसुलेटेड पाॅवर सब-स्टेशन बनेगा। मर्इ महीने में भीखनपुर और नाथनगर में गैस इंसुलेटेड पाॅवर सब-स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हाेगा। बाकी दो के लिए भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा पूरा सिस्टम
पुराने तरीके के ग्रिड में 5-6 एकड़ जमीन लगती है। जबकि गैस इंसुलेटेड पाॅवर सब-स्टेशन के निर्माण में काफी कम जमीन की जरूरत पड़ती है। ग्रिड के बाहर पॉवर ट्रांसफॉर्मर को छोड़कर बाहर कुछ भी दिखाई नहीं देगी। पूरा सिस्टम सेंट्रल कंट्रोल रुम से जुड़ा रहेगा। मौसम खराब होने पर भी बिजली में कोई परेशानी नहीं होगी।
भीखनपुर में एक प्लिंथ बनकर तैयार
भीखनपुर में बन रहे गैस इंसुलेटेड पावर सब-स्टेशन के लिए एक प्लिंथ बन कर तैयार हो गया। दूसरे की बनाने की तैयारी चल रही है। चहारदीवारी का काम पूरा हो चुका है। कंट्राेल रुम बन रहा है। सभी काम तेजी से चल रहे हैं। यहां 10 एमवीए के दो पाॅवर ट्रांसफॉर्मर लगेेंगे। गैस इंसुलेटेड पाॅवर सब-स्टेशन से भीखनपुर, मुंदीचक सहित कई जगहों को लाभ मिलेगा।
24 घंटे निर्बाध मिलेगी बिजली निर्माण पर 30 करोड़ होंगे खर्च
इनके निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होने के अनुमान हैं। सब-स्टेश्न के बनने से 33-केवी लाइन की दूरी काफी घट जाएगी। इसके बाद शहर सहित सब-स्टेशन के आसपास के इलाके में 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। सब-स्टेशन में गैस कूलेंट होने की वजह से गर्मी में ओवरहीट की समस्या दूर हो जाएगी। ऐसे में बिना रुके सब-स्टेशन से लगातार बिजली की आपूर्ति जारी रहेगी। साउथ इंडिया के बाद भागलपुर में ऐसे गैस इंसुलेटेड पावर सब-स्टेशन का निर्माण हो रहा है। पटना, गया, आरा सहित अन्य जगहों में भी ऐसे पावर सब-स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
भीखनपुर में गैस इंसुलेटर पावर स्टेशन पर कार्य करते कर्मी।