अब कलेक्ट्रेट के पास से सैंडिस के दक्षिणी गेट की तरफ शिफ्ट होगा धरनास्थल
नवगछिया जीरोमाइल में बस स्टैैंड बनवाने का दिया निर्देश
अब शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि डीएम कार्यालय के बगल में धरना व प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। धरना स्थल अब सैंडिस कंपाउंड के पास होगा। सैंडिस कंपाउंड के दक्षिण रोड की तरफ पुलिस लाइन के पास धरनास्थल होगा। यह निर्देश गुरुवार को राजस्व व अांतरिक संसाधन की बैठक में डीएम ने सदर एसडीअो को दिया। उन्होंने एसडीअो को धरना स्थल शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। बैठक में विभिन्न योजनाओं में जमीन ट्रांसफर मामले की समीक्षा की गई। डीएम ने 100 प्रतिशत राजस्व संग्रह का निर्देश दिया। डीएम ने सभी सीअो को ग्रामीण क्षेत्रों में बस अौर टेंपो स्टैंड के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। नवगछिया जीरोमाइल में बस स्टैैंड बनवाने का निर्देश दिया गया। खनन विभाग को निर्देश दिया गया कि चानन नदी की बंदोबस्ती के लिए कार्रवाई करें। साथ ही अवैध खनन पर कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एसडीअो, डीसीएलअार समेत कर्इ पदाधिकारी मौजूद थे।
जल-जीवन-हरियाली की समीक्षा में नहर, पैन, पोखर से अतिक्रमण हटाने को लेकर की गई कार्रवाई की समीक्षा करने का निर्देश डीसीएलअार अौर एसडीअो को दिया गया। डीएम ने कहा कि अतिक्रमण अगर समस्या मूलक हो तो उस पर मार्गदर्शन मांग लें। आरटीपीएस की भी समीक्षा की गई। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि 60 दिवस से ज्यादा दिनों से डीसीएलआर व सीअो के यहां मामले पेंडिंग हैं। इसे तुरंत निपटाने को कहा गया।
अनाज ढोनेवाली गाड़ियों की जांच को गठित करें कमेटी | आपूर्ति, धान खरीद अौर मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा डीएम प्रणव कुमार ने की। इस दौरान डीएम ने जिला अापूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराएं। जितने भी पेंडिंग राशन कार्ड के आवेदन हैं, उसकी समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि खाद्यान उठाव समय पर हो और उसका वितरण भी समय पर कराएं। उन्होंने कहा कि राशन सही माप व उचित मूूल्य पर उपलब्ध कराएं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि फरवरी का 96.83 प्रतिशत वितरण कर दिया गया है। 100 प्रतिशत उठाव किया गया था। डीएम ने निर्देश दिया कि एक कमेटी गठित की जाए, जिसमें दो एमओ अौर बीडीअो हों।
भूमि बैंक के लिए सप्ताहभर में भेजें प्रस्ताव
शनिवार की बैठक की समीक्षा को लेकर डीएम ने सभी सीअो को प्रोसिडिंग अपलोड करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर गंभीर भूमि विवाद उत्पन्न होता है, तो इसकी जवाबदेही सीअो की होगी। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने भूमि बैंक के लिए जिला के लिए 100 एकड़, अनुमंडल के लिए 50 एकड़ और प्रखंड के लिए 30 एकड़ का प्रस्ताव सप्ताहभर के अंदर छह प्रति में एमवीअार के साथ भेजने का निर्देश सीअो को दिया। डीएम ने घोघा-पंजवारा, बिहपुर-वीरपुर पथ, एनएच-80 के तहत पीरपैंती-हंसडीहा पथ में रैयतों को जमीन के मुआवजा भुगतान की भी समीक्षा की गई।
म्यूटेशन के पेंडिंग मामले को हर हाल में 31 मार्च तक निपटाएं | नीलाम पत्रवाद की समीक्षा के दौरान डीएम ने वाणिज्यकर विभाग को निर्देश दिया कि पेंडिंग 18 सर्टिफिकेट केस में वारंट जारी कर वसूली करें। डीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच वन टाइम सेटलमेंट के बारे में लोगों को जानकारी दें। सभी एसडीअो को निर्देश दिया गया कि सर्टिफिकेट केस के मामलों में नोटिस तामिला थाना के स्तर कराएं। उन्होंने कहा कि सभी सर्टिफिकेट पदाधिकारी की जवाबदेही है कि मामलों का निपटारा करें। म्यूटेशन की समीक्षा में उन्होने कहा कि पेंडिंग मामले 31 मार्च के पहले निपटाएं। जमाबंदी कम्प्यूटराइजेशन की भी समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि अगर पैसा सरेंडर होता है, तो वैसे सीअो से स्पष्टीकरण होगा। इसलिए जमीन का विवरण के साथ प्रस्ताव भेेजें और एक सप्ताह के अंदर पात्र लाभुकों को जमीन एमवीअार दर पर मुहैया कराएं।
अधिकारियाें के साथ बैठक करते डीएम प्रणव कुमार।
{खनन विभाग को चानन नदी की बंदोबस्ती के लिए और अवैध खनन पर कार्रवाई करने के निर्देश
{सभी सीअो को ग्रामीण क्षेत्रों में बस अौर टेंपो स्टैंड के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का दिया निर्देश